चीला सड़क हादसे में अब एक घायल ने भी अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। चीला सड़क हादसे में अब एक घायल ने भी उपचार के दौरान एम्स में दम तोड़ने के बाद हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। 

ज्ञात हो कि बीते आठ जनवरी को पार्क के चीला रेंज में एक इंटरसेप्टर वाहन का ट्रायल किया जा रहा था। ट्रायल के लिए वाहन में वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी, वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल, उपवन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी, चिकित्सक राकेश नौटियाल के अलावा कुलराज सिंह, हिमांशु गोसाई, सैफ अली खान, अंकुश, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू सवार थे। चीला विद्युत गृह से कुछ आगे अचानक अनियंत्रित होकर वाहन पेड़ से टकरा गया था और बाद में चीला शक्ति नहर के पैराफिट से जा टकराया था। पेड़ से टकराने के दौरान कुछ लोग छिटक कर खाई में जा गिरे। वहीं वाहन में सवार वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी नहर में गिर गई थी। दुर्घटना में शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी), प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर), सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान, कुलराज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं बीते सप्ताह बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ ने चीला नहर से वार्डन आलोकी का शव भी बरामद कर लिया था। घटना में घायल हिमांशु गोसाई, राकेश नौटियाल राजाजी नेशनल पार्क, अंकुश, अमित सेमवाल (चालक), अश्विन बिजू चालक को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। हिमांशु गोसाई, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू को कुछ दिन पहले एम्स से छुट्टी दे दी गई थी। जबकि डाॅ. राकेश और कंपनी के कर्मी अंकुश का अभी उपचार चल रहा था।
थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि उपचार के दौरान कंपनी के कर्मी अंकुश का निधन हो गया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना में मृतकों की संख्या अब छह हो गई है। वन क्षेत्राधिकारी गौहरी रेंज राजाजी टाइगर रिजर्व राजेश चंद्र जोशी ने थाना लक्ष्मण झूला में आसका व प्रवेग कंपनी के प्रबंधक व चालक अश्वनी बीनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को पुलिस ने चालक अश्वनी बीजो और आस्का कंपनी के प्रबंधक को थाने बुलाकर पूछताछ की। आस्का कंपनी वाहन के मार्केटिंग का कार्य करती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Now one injured in Chilla road accident also died during treatment in the hospital Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  महिला से अभद्रता करने […]

Read More