हल्द्वानी। यहां भवन मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल ने सिंगल विंडो सिस्टम लागू कर दिया है। अब आवेदकों को पुलिस, अग्निशमन, वन विभाग, ऊर्जा निगम, जल संस्थान समेत अन्य संबंधित विभागों से एनओसी लेने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।सभी आवश्यक एनओसी ऑनलाइन माध्यम सेसीधे प्राधिकरण तक पहुंचेंगी।
जिला विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह ने बताया कि शासन और मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में भवन मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया में सरलीकरण किया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत आवासीय भवन मानचित्र के मामलों में संबंधित विभागों को एनओसी जारी करने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि में एनओसी नहीं मिलने पर उसे डीम्ड एनओसी मानते हुए आवासीय मानचित्र स्वीकृत किया जाएगा। वहीं, व्यावसायिक भवन मानचित्रों के लिए यह अवधि 15 दिन निर्धारित की गई है। 15 दिन के भीतर एनओसी नहीं मिलने पर व्यावसायिक मानचित्र को भी डीम्ड एनओसी के आधार पर स्वीकृत किया जाएगा।
सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से प्राधिकरण स्तर पर ही भवन मानचित्र का आवेदन लिया जाएगा और आवश्यक एनओसी के लिए संबंधित विभागों को ऑनलाइन पत्र भेजे जाएंगे। विभाग अपनी रिपोर्ट या एनओसी सीधे जिला विकास प्राधिकरण को उपलब्ध कराएंगे। इससे आवेदकों की भागदौड़ कम होने के साथ ही कागजी कार्रवाई में कमी और भवन मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।
जिला विकास प्राधिकरण सचिव मनीष सिंह ने कहा कि इस ऑनलाइन व्यवस्था का उद्देश्य भवन मानचित्र स्वीकृति को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता किच्छा। नगर पालिका चुनाव के दौरान स्ट्रांग रूम के बाहर हुए हंगामे ने एवं कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ और भाजपा नेता व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थकों के बीच हुए विवाद, धक्का-मुक्की और मारपीट के आरोपों के बाद क्षेत्र की सियासत गरमा गई है। घटना को […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दोस्ती के बहाने नाबालिग को अपने जाल में फंसाने और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आने के बाद अब 15 वर्षीय किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इस संवेदनशील मामले का खुलासा जून में उस समय हुआ […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव में मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने माँ नंदा-सुनंदा के दर्शन कर पूजा-अर्चना एवं आरती की और प्रदेश की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ “जय श्रीराम” और “माँ नंदा देवी की जय” का जयघोष भी […]