इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा खादी महोत्सव पर किया जन जागरूकता रैली का आयोजन   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस इकाइयों द्वारा खादी महोत्सव के अंतर्गत (बुधवार) आज एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो शशि पुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

खादी को अपनाना है देश महान बनाना है, खादी अपनी जान है देश का अभिमान है आदि नारों के साथ रैली नगर के विभिन्न क्षेत्र से होते हुए क्षेत्रीय गांधी आश्रम पहुंची। जहां गांधी आश्रम के अध्यक्ष एस सी पंत ने खादी यात्रा के बारे में छात्राओं से विस्तार से चर्चा करी। उसके पश्चात गांधी आश्रम के सचिव दीप जोशी द्वारा बताया गया कि स्वरोजगार के क्षेत्र के साथ ही किन-किन उत्पादों का वर्तमान में गांधी आश्रम द्वारा उत्पादन किया जा रहा। एनएसएस प्रभारी डॉ ललित जोशी ने गांधी महोत्सव की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए। इसी क्रम में कार्यक्रम संयोजक एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ रितुराज पंत ने कार्यक्रम में उपस्थित गांधी आश्रम के अध्यक्ष एवं सचिव का धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में क्षेत्रीय गांधी आश्रम के अध्यक्ष एस सी पंत द्वारा सभी स्वयंसेवियों को खादी की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रो नरेंद्र जोशी, डॉ नीता शाह, डॉ प्रभा साह, डॉ संजू, चंद्रशेखर भट्ट आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Indira Priyadarshini Government Post Graduate Women Commerce College Indira Priyadarshini Government Post Graduate Women Commerce College Haldwani NSS unit of Indira Priyadarshini Mahila Mahavidyalaya organized public awareness rally on Khadi Mahotsav Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More