घर में फंदे से लटकी मिली नर्सिंग कॉलेज की प्रवक्ता, पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव सौंपा परिजनों को

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है1संवाददाता

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक नर्सिंग कॉलेज की प्रवक्ता व भेल कर्मचारी की पत्नी का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को पूजा सैनी 30 वर्ष पत्नी गौरव सैनी निवासी सेक्टर-2 रानीपुर संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। पति बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए गया हुआ था। जब वापस आया तो पत्नी को फंदे पर लटकी देख आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा और मुख्य चिकित्सालय बीएचईएल ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक, करीब 10 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। दोनों की एक बेटी है। पूजा रानीपुर झाल स्थित भूमानंद नर्सिंग कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थी, जबकि गौरव भेल में कार्यरत है। दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद वह मायके चली गई थी। चार दिन पहले ही समझौते के बाद पति के पास वापस आई थी। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सौंप दिया गया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। संभवत: गृह क्लेश के चलते ही पूजा ने आत्महत्या की हो। बहरहाल शिक्षक दिवस पर शिक्षिका के आत्महत्या की खबर से हर कोई दुखी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Nursing college spokesperson found hanging in her house police did postmortem and handed over the body to family members suicide news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More