नामी रेस्टोरेंट के महिला बाथरूम में मोबाइल कैमरे से बनाई जा रही थी अश्लील वीडियो, पुलिस ने आरोपी युवक को लिया हिरासत में

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून। यहां चकराता रोड बल्लूपुर चौक से पहले पेट्रोल पंप के सामने एक नामी रेस्टोरेंट के महिला बाथरूम में मोबाइल कैमरे से अश्लील वीडियो बनाने का शर्मनाक मामला सामने आया हैं। इतना ही नहीं बाथरूम में मोबाइल को छुपाकर उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग फ़ुटेज भी बरामद हुई हैं। मामलें का खुलासा होते ही रेस्टोरेंट में बैठे महिलाओं और कुछ प्रतिष्ठित लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। हंगामा बढ़ते ही होटल/रेस्टोरेंट का मालिक भी मौके पर पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह के सख्त निर्देश पर केंट पुलिस द्वारा तत्काल बीती रात को ही आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। वही रेस्टोरेंट के बाथरूम में छुपाये गए रिकॉर्डिंग मोबाइल को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

 
महिला अपराध से जुड़े इस मामलें में एसएसपी देहरादून ने स्थानीय पुलिस को पारदर्शी तरीके से जांच-विवेचना कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। फ़िलहाल पुलिस रेस्टोरेंट के अंदर महिला बाथरूम में मोबाइल छुपाकर वीडियो बनाने वाले युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि रेस्टोरेंट में काम करने वाला युवक अपने मोबाइल को महिला बाथरूम में छुपा कर उसे रिकॉर्डिंग के लिए ऑन कर देता था। आरोपी युवक इस तरह का अपराध कब से कर रहा था, इस बात को लेकर पुलिस अभियुक्त से पूछताछ में जुट गईं हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news In the women's bathroom of a famous restaurant obscene video was being made with a mobile camera Obscene video was being made with a mobile camera in the women's bathroom of a famous restaurant police took the accused youth into custody the accused youth was arrested uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बागजाला समेत अन्य वनभूमि निवासियों को भूमिधरी के अधिकार संबंधी प्रस्ताव में शामिल करने की मांग को 25 जुलाई को बुधपार्क में होगा धरना-प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी की बैठक बागजाला गांव में सम्पन्न हुई जिसमें आगामी 25 जुलाई को 10 बजे सुबह से बुधपार्क-हल्द्वानी में होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की गयी। बैठक में दिल्ली में नौजवानों पर बर्बर दमन और […]

Read More
उत्तराखण्ड

विधानसभा चुनाव को कांग्रेस की रणनीति तय : लगातार केंद्रीय नेतृत्व के दौरे करा कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन मजबूती की तैयारी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस राज्य में चुनावी अभियान को गति देने के लिए उत्तराखण्ड में लगातार केंद्रीय नेतृत्व के दौरे कराकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुट गईं है। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अगले माह […]

Read More
उत्तराखण्ड

अफसरशाही में बड़ा फेरबदल : कई अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने अफसरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।शासन की ओर से जारी आदेश के तहत नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में तैनात अधिशासी अधिकारियों (ईओ), सहायक नगर आयुक्तों, उप नगर आयुक्तों और अन्य अधिकारियों का […]

Read More