शैमफोर्ड स्कूल में एनसीसी थल सेना कैम्प चयन हेतु ऑब्स्टेकल्स प्रतियोगिता आयोजित

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 
हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य की एनसीसी थल सेना कैंप (TSC) के लिए ऑब्स्टेकल्स टीम के चयन हेतु 78 यूके बटालियन एनसीसी, हल्द्वानी के तत्वावधान में शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल,हल्द्वानी में ऑब्स्टेकल्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
 
प्रतियोगिता का आयोजन एवं संचालन लेफ्टिनेंट कर्नल अभिलाषा जोशी, कैंप कमांडेंट, CATC एवं IGC TSC कैंप, रानीबाग के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।प्रतियोगिता में रुड़की, देहरादून व नैनीताल ग्रुप के 50 एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी शारीरिक दक्षता, अनुशासन, साहस एवं टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के आधार पर उत्तराखंड राज्य की ऑब्स्टेकल्स टीम का चयन किया जाएगा, जो आगामी थल सेना कैम्प में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।
 
इस अवसर पर कर्नल देवेंद्र नेगी, कमांडिंग ऑफिसर, 4 यूके बटालियन एनसीसी, पौड़ी, लेफ्टिनेंट कर्नल बी के खंडका, प्रशासनिक अधिकारी, 79 यूके बटालियन एनसीसी, लेफ्टिनेंट कर्नल कमलदीप सिंह (सेना मेडल), प्रशासनिक अधिकारी, 81 यूके बटालियन एनसीसी, बागेश्वर; सूबेदार घनश्याम छेत्री, सूबेदार महेश सिंह तथा नायब सूबेदार अनिल सिंह (सेना मेडल) सहित अन्य सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
 
विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट, डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय एवं विद्यालय के एएनओ लेफ्टिनेंट पान सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
 
विद्यालय प्रबंधन ने इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास तथा राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों ने प्रतिभागी कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News Haldwani news Hindi News NCC Army Camp selection News from the hills News From the Pahad Obstacles competition organized Obstacles competition organized for NCC Army Camp selection in Shamford School Shamford school haldwani uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More