हल्द्वानी में जल्द ही संचालित होगा महानिदेशक सूचना का दफ्तर  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। हल्द्वानी में जल्द ही महानिदेशक सूचना का दफ्तर संचालित होगा। शासन की मंजूरी के बाद शुक्रवार को महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। दफ्तर के संचालन के लिए शासन में तैनात अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है।
 
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी के हस्ताक्षर से जारी शासनादेश के मुताबिक कुमाऊं में सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार को हल्द्वानी में सूचना महानिदेशक का कार्यकाल शुरू होगा। जिसके लिए हर 15 दिन में एक बार शासन स्तर के अधिकारी हल्द्वानी दफ्तर में बैठेंगे। जिसके तहत सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय व उपनिदेशक रवि बिजारनियां हल्द्वानी दफ्तर के संचालन को देखेंगे। सूचना अधिकारी ज्योति सुंदरियाल ने बताया, शासन से मंजूरी के बाद हल्द्वानी स्थित मीडिया सेंटर के प्रथम तल में सूचना महानिदेशक के दफ्तर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। 10 दिन के भीतर हल्द्वानी में महानिदेशक सूचना का दफ्तर शुरू हो जाएगा।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Office of the Director General of Information will operate in Haldwani Office of the Director General of Information will soon operate in Haldwani uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More