होमवर्क पूरा करने के साथ ही बैठक में पहुंचे अफसर – सीएम   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि उन्हें अपनी निर्माणाधीन योजनाओं की जानकारी टिप्स में होनी चाहिए। अधिकारी बैठक में प्रतिभाग करने से पहले अपना होमवर्क कर बैठक में सम्मिलित हो। ड्रग्स फ्री अभियान हेतु पुलिस स्कूल, स्वयं सेवी संस्था, विभिन्न धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करे और नशे की गिरफ्त से दूर करे। कहा कि बीस दिन के भीतर आपदा मानकों के अनुरूप खस्ताहाल सड़कों, जीर्ण शीर्ण विद्यालय और आगनवाड़ी केंद्रों के प्रस्ताव उपलब्ध कराए जाए।

हल्द्वानी शहर के विकास हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 22 सौ करोड़ की योजनाओं पर कार्य प्रारम्भ हो गया है जिसमें 16 सौ करोड़ योजनाओं के सीवरेज और ड्रेनेज टेंडर हो चुका है। जल्द ही हल्द्वानी के विकास में प्रधानमंत्री की द्वारा की गई घोषणाओं को अमली जामा पहनाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल क्लब में कुमाऊं मंडल में गतिमान विकास कार्यों एवम सड़कों के गड्ढा मुक्त अभियान के संबंध में अधिकारियों की वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि 22 जुलाई को खटीमा में वीसी का माध्यम से कुमाऊं मंडल के अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि आपदा मानकों का अनुपालन करते हुए सड़क निर्माणदाई संस्था प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराए। इसके साथ ही जीर्ण शीर्ण विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों के प्रस्ताव भी उपलब्ध कराए जाए। निर्देशों के बावजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा पूरे प्रस्ताव शासन को उपलब्ध नहीं कराए गए है। उन्होंने 20 दिन के भीतर आपदा मानकों का अनुपालन करते हुए अधिकारियों को सड़क, विद्यालय और आगनवाड़ी केंद्रों के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। तय समय सीमा में प्रस्ताव भेजने के बावजूद यदि किसी खासहाल सड़क, जीर्ण शीर्ण विद्यालय और आगनवाड़ी केंद्र का प्रस्ताव विभागीय अधिकारी ने नहीं भेजा है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष सड़कों को गड्ढा मुक्त अभियान की पूर्ति हेतु 30 नवंबर तक पूर्ति करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में यह तथ्य भी सामने आया कि लोनिवि द्वारा पूरी सड़क मार्गों की लंबाई की अपेक्षा लगभग मात्र 30 प्रतिशत सड़कों का लक्ष्य ही गड्ढा मुक्त अभियान के लिए तय किया गया है। 30 प्रतिशत लक्ष्य निर्धारित होने से सड़कों की स्थिति ठीक नहीं हो पाएगी। इसके आलावा कुछ ऐसी सड़के भी है जिनमें पैच रिपेयर के स्थान पर डामरीकरण की आवश्यकता है। सीएम ने लोनिवि को प्रथम चरण में कुल सड़क लंबाई की 50 प्रतिशत सड़कों को गड्ढे मुक्त हेतु लक्ष्य निर्धारित कर प्रस्ताव भेजने और जिन सड़कों में डामरीकरण की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव तैयार प्रेषित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

सीएम ने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि उन्हें अपनी निर्माणाधीन योजनाओं की जानकारी टिप्स में होनी चाहिए। अधिकारी बैठक में प्रतिभाग करने से पहले अपना होमवर्क कर बैठक में सम्मिलित हो।


सीएम ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री के दौरे के बाद मानसखंड और गुंजी को लेकर पर्यटकों और तीर्थयात्रियों द्वारा काफी पूछताछ की जा रही है। निश्चित तौर पर इसका सकारात्मक असर आगमी गर्मियों में देखने को मिलेगा और सैलानियों की संख्या में इजाफा होगा। इसके लिए उन्होंने आयुक्त और डीएम पिथौरागढ़ को तात्कालिक तौर पर पर्यटकों के लिए आवासीय और खान पान की अस्थाई व्यवस्था हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुमाऊं में गतिमान कार्यों की समीक्षा के लिए आयुक्त को नियमित मॉनिटरिंग जिससे तय समय पर गुणवत्ता युक्त कार्य पूर्ण हो सके। साथ ही नियमित मॉनिटरिंग से यह फायदा होगा कि शासन स्तर पर भी योजनाओं का फॉलो अप होता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

उन्होने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान चलाकर ड्रग्स, चरस आदि की सप्लाई चेन को तोडने का कार्य किया जाए। इसके लिए पुलिस विभाग, आयुर्वेदिक,स्वास्थ्य विभाग , युवक मंगल दलों, महिला मंगल दल और अन्य संस्थाओं से भी सहयोग लेकर लोगों को जागरूक करे। उन्होंने कहा कि जो लोग नशे से विरक्त हो चुके हैं उन्हें चिन्हित कर उनसे भी काउंसलिंग कराई जाए। हमारा प्रयास होना चाहिए कि नशा छोड़ चुके व्यक्ति पुनः नशे की गिरफ्त में न आ सके।

इस दौरान सड़क, शिक्षा, पेयजल, कृषि, पर्यटन व लोक निर्माण के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को तय समय पर विकास कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक नैनीताल सरिता आर्य, राम सिंह कैड़ा, दीवान सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष डा अनिल डब्बू, मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी डा योगेंद्र सिंह यादव, जिलाधिकारी नैनीताल वन्दना सिंह, एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा, सीडीओ डा संदीप तिवारी के साथ ही कुमाऊ मंडल के समस्त जिलाधिकारी और एस एस पी वीसी से जुड़े हुए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Officers reached the meeting as soon as they completed their homework - CM Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More