असफलता पर युवक ने आत्मघाती कदम उठा मौत को लगाया गले   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में अग्निवीर भर्ती में असफल होने पर युवक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए जान दे दी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां कपकोट तहसील के फरसाली गांव निवासी कमल गोस्वामी पुत्र हरीश गिरी ने अग्निवीर नहीं बन पाने से दुखी होकर खुदकुशी कर ली। घटना से पहले उसने एक वीडियो भी वायरल कर अपने स्टेट्स में लगा दिया। इसमें उसका कहना है कि उसके पास एनसीसी सी सर्टिफिकेट है। तीन साल की मेहनत पर पानी फिर गया। वीडियो में उसके हाथ में जहर की शीशी भी है। उसे दिखाकर कह रहा है कि अब उसके पास इसके अलावा कोई चारा नहीं है। सल्फास खाने के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी कपकोट लाए। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के मुताबिक कमल गांव में काफी होनहार लड़का था और बचपन से ही पढ़ाई में तेज तर्रार होने के साथ ही मिलनसार भी था। इस घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों व गांव में शोक की लहर है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news embraced death On failure suicide news the young man took the suicide step Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More