पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने स्वराज आश्रम में श्रद्धांजलि सभा कर राजीव गांधी को किया याद

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
हल्द्वानी। आधुनिक भारत के निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी को पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वराज आश्रम में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में स्व. राजीव गांधी जी योगदान अविस्मरणीय है। मतदान की आयु 18 वर्ष कर देश के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य राजीव गांधी जी की दूरदर्शिता का प्रतीक है। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा की  स्व. राजीव गांधी जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में ही पंचायती राज की व्यवस्था लागू हुई और देश के पंचायत को अधिक अधिकार प्रदान कर उन्हें मजबूत करने का काम किया गया जिससे गांव-गांव तक विकास पहुंचा। जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी भारत में तकनीकी शिक्षा के हिमायती थे और वह चाहते थे की हिंदुस्तान का युवा तकनीक से जुड़कर देश की समृद्धि में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सतीश नैनवाल, हेमंत बगड़वाल, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, एन. बी. गुणवंत, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, संजय किरौला, मीमांसा आर्य, शोभा बिष्ट, योगेश जोशी, नरेश अग्रवाल, विमला सांगूड़ी, भागीरथी बिष्ट, गोविंद बगड़वाल, कमला तिवारी, पुष्पा नेगी, मोहम्मद नबी, सौरभ भट्ट, मनोज बिष्ट, तस्कीन अहमद, अमित रावत, एडवोकेट धर्मवीर, संजू उप्रेती, किरन माहरा, नफीस चौधरी, प्रदीप बिष्ट, गणेश आर्य, महेश कांडपाल, एडवोकेट कमल जोशी, दीपू सजवाण, ताहिर अली, शाइस्ता आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित कर कंप्यूटर और सूचना क्रांति के माध्यम से भारत देश को तकनीकी के क्षेत्र में विकसित देशों के समकक्ष खड़ा करने मे उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए उनको याद किया और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें 👉  महानगर कांग्रेस ने कुष्ठ आश्रम में फल वितरण कर मनाया कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news Congressmen remembered Rajiv Gandhi by holding a tribute meeting at Swaraj Ashram Former Prime Minister Late. Rajiv Gandhi Haldwani news On his death anniversary Tribute meeting uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी एसडीएम कार्यालय में आत्मदाह की धमकी देने वाले हिंदूवादी स्वामियों को पुलिस ने किया नजरबंद  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कोटद्वार। पौड़ी जिले के कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने हल्द्वानी एसडीएम कार्यालय में आत्मदाह करने की धमकी देने वाले डासना गाजियाबाद में महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरी के शिष्य यति परमानंद सरस्वती उर्फ दीपक बजरंगी और यति स्वरूपानंद सरस्वती को सिंचाई विभाग के बंगले में नजरबंद […]

Read More
उत्तराखण्ड

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा हरगोविंद सुयाल स्कूल में होगा अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योगा कार्यक्रम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता              हल्द्वानी। संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘अंतराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर शुक्रवार, 21 जून को संपूर्ण भारतवर्ष में स्थापित संत निरंकारी मिशन की विभिन्न शाखाओं में प्रातः 6.00 बजे से स्थानीय योग प्रशिक्षकों के निर्देशन द्वारा खुले […]

Read More
उत्तराखण्ड

महानगर कांग्रेस ने कुष्ठ आश्रम में फल वितरण कर मनाया कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। कांग्रेस परिवार ने महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट (एडवोकेट) के नेतृत्व में कुष्ठ आश्रम, राजपुरा पहुँच 45 परिवारों को फल देकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी का 55 वां जन्मदिन हर्षोल्लास संग मनाया।   इस दौरान महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट एडवोकेट ने […]

Read More