राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर महानगर कांग्रेस ने भावभीनी श्रद्धांजलि दे उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
“राजीव गांधी जी की दूरदर्शी सोच आज भी देश और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है” – गोविंद सिंह बिष्ट।
 
हल्द्वानी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कीगई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के देश के प्रति योगदान, उनकी दूरदर्शी सोच एवं आधुनिक भारत के निर्माण में निभाई गई उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया।
 
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज व्यवस्था एवं युवाओं को नई दिशा देने का कार्य किया।उनका व्यक्तित्व और नेतृत्व आजभी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
 
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने का सपना देखा था और अपने कार्यकाल में देश को आधुनिक सोच एवं तकनीक से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का बलिदान और देशहित में उनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी तथा कांग्रेस कार्यकर्ता उनके आदर्शों पर चलकर देश एवं समाज की सेवा करने का संकल्प लेते रहेंगे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से मेयर प्रत्याशी ललित जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पाण्डे, पार्षद धर्मवीर, विनोद कुमार,  गिरीश पांडे, रेनू तोमर, गोविंद बगड़वाल, संजू उप्रेती, कौशलेंद्र भट्ट, महेशानंद, गोविंद सिंह बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, बबलू बिष्ट, मोहम्मद शाद अली, मोहम्मद नबी, उदित करायत, अमित बिष्ट, ताहिर हुसैन आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress Party News Haldwani news Metropolitan Congress Pays Heartfelt Tribute On Rajiv Gandhi's Death Anniversary Rajiv Gandhi's Death Anniversary the Metropolitan Congress Paid a Heartfelt Tribute and Pledged to Follow His Ideals uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस पार्टी न्यूज महानगर कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि राजीव गांधी की पुण्यतिथि हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More