हरेला पर्व के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण एवं पहाड़ी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन साथ ही नैनीताल डे केयर सेंटर का हुआ पुनः संचालन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल/हल्द्वानी।  जनपद नैनीताल में अध्यक्षा उपवा डॉ अलकनंदा अशोक की पहल UPWWA के अंतर्गत उपवा अध्यक्षा नैनीताल हेमा बिष्ट पत्नी पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल के मार्गदर्शन में उत्तराखंड लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर पुलिस परिवार की महिलाओं के द्वारा नैनीताल पुलिस लाइन एवं थाना काठगोदाम तथा थाना हल्द्वानी परिसर में 150 से भी अधिक वृक्षारोपण  कर अपनी संस्कृति को जीवित रखने का संकल्प लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

पुलिस महिलाओं के उपवा के तहत हरेला पर्व के अवसर पर पहाड़ी व्यंजन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। गो ग्रीन – गो क्लीन संस्था टीम के साथ स्वच्छ भारत अभियान को सार्थक करते हुए पुलिस कर्मचारियों के साथ थानों में स्थित परिसरों तथा प्रांगणों में साफ सफाई अभियान चलाया गया। प्रतियोगिता में महिलाओं द्वारा पहाड़ी व्यंजन पूरी, खीर, सेल, रायता, आलू के गुटके, मीठे पूवे, विभिन्न प्रकार की सब्जियां आदि बनाई गई। इसके अतिरिक्त  कोविड-19 महामारी के चलते पुलिस लाइन नैनीताल में डे केयर सेंटर 2 साल से बंद होने के कारण अधिकारियों/कर्मचारियों की सुविधा को देखते हुए आज पुनः संचालन किया गया। जिसके फल स्वरुप अधिकारी/ कर्मचारियो को ड्यूटी जाने पर अपने बच्चों को निःसंकोच पुलिस डे केयर सेंटर नैनीताल में भेज सकते हैं। जहां बच्चों की देखरेख के साथ साथ कौशल विकास के लिए भी उपकरण स्थापित किए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news On the auspicious occasion of Harela festival tree plantation and hill cuisine competition was organized as well as Nainital Day Care Center was re-opened Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More