रजत जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में हिंदी विभाग ने किया उत्तराखंड एक स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -
 
 
सच है संवाददाता
 

रानीखेत। राज्य स्थापना रजत जयंती के उपलक्ष्य में स्वर्गीय श्री जयदत्त वैला स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में हिंदी विभाग के तत्वावधान में “उत्तराखंड एक स्वरचित काव्य पाठ” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पुष्पेश पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। 

 
इस दौरान प्राचार्य प्रो पुष्पेश पाण्डेय ने उत्तराखंड राज्य के निर्माण की पृष्ठभूमि और इसके स्वर्णिम इतिहास पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि उत्तराखंड राज्य शौर्य, बलिदान, प्राकृतिक सौंदर्य और संस्कृति का अद्वितीय संगम है। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुमिता गड़कोटी द्वारा करते हुए कविता को परिभाषित करते हुए कहा गया कि कविता वह कला है, जिसके माध्यम से हम अपनी अनुभूत संवेदनाओं को शब्दों के माध्यम से अभिव्यक्त करते हैं। विभाग की प्राध्यापिका डॉ रेखा भट्ट द्वारा उत्तराखंड के 25 वर्षों के संघर्ष और सफलता पर प्रकाश डाला साथ ही छात्र-छात्राओं को साहित्यिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। 
 
स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता में कुल 12 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम स्थान पर हर्षित कैड़ा एमए प्रथम इतिहास, द्वितीय स्थान गीतांजलि जोशी बीए पंचम सेमेस्टर तथा तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से शगुन पंत बीए प्रथम सेमेस्टर तथा रश्मि सती एमए तृतीय सेमेस्टर विजेता रहे। निर्णायक मंडल में डॉ रश्मि रौतेला और डॉ नमिता मिश्रा ने मुख्य भूमिका निभाई।
 
कार्यक्रम का समापन करते हुए डॉ सुमिता गड़कोटी ने विजेताओं को बधाई एवं समस्त प्रतिभागियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Government Post Graduate College Ranikhet Hindi Department organized Uttarakhand Ek Swaroopa Poetry Recitation Competition On the occasion of Silver Jubilee ranikhet news State Establishment Silver Jubilee Year the Hindi Department of Government Post Graduate College Ranikhet organized Uttarakhand Ek Swaroopa Poetry Recitation Competition uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष रानीखेत न्यूज हिंदी विभाग ने किया उत्तराखंड एक स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More