जिलाधिकारी के आदेश पर 26 अप्रैल तक बढ़ा बाघ प्रभावित क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूलों में अवकाश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पौड़ी। पौड़ी जिले के बाघ प्रभावित क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूलों में अवकाश आगामी 26 अप्रैल तक बढ़ गया है। जिलाधिकारी ने स्कूलों में अवकाश घोषित करते हुए आदेश जारी कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला प्रशासन ने जनपद के रिखणीखाल व तहसील धुमाकोट में बाघ प्रभावित क्षेत्रों के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में सुरक्षा के लिहाज से आगामी 26 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया है।

बीते 13 व 15 अप्रैल को बाघ ने ब्लाक रिखणीखाल व तहसील धुमाकोट में दो ग्रामीणों को अपना निवाला बना लिया था। इसके बाद यहां वन विभाग के साथ प्रशासन डेरा डाले हुए हैं। जिलाधिकारी पौड़ी ने बीते 17 अप्रैल को प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों से मुलाकात की थी। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने बाघ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के लिहाज से बीते 18 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया था। जिसे बढ़ाकर बीते 21 अप्रैल तक विस्तारित कर दिया था। ईद व रविवार अवकाश के बाद अब डीएम ने प्रभावित क्षेत्र के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश को तीन दिन के लिए विस्तारित कर दिया है। डीएम डा. आशीष चौहान ने तहसील रिखणीखाल के ग्राम डल्ला पट्टी पैनो-चार, मेलधार, क्वीराली, तोल्यूं, गाडियूं, जुई, कांडा, कोटडी तथा तहसील धुमाकोट में ग्राम ख्यूणांई तल्ली, ख्यूणांई मल्ली, ख्यूणांई बिचली, उम्टा, सिमली मल्ली, चमाड़ा, सिमली तल्ली, घोडकन्द मल्ला, घोडकन्द तल्ला, कांडी तल्ली, कांडी मल्ली, मन्दियार गांव, खड़ेत, गूम, बेलम क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले सभी विद्यालयों तथा आंगनबाडी केंद्रों में आगामी 26 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया है। जनपद पौड़ी के डीएम डा. आशीष चौहान ने क्षेत्र के लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। डा. चौहान ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में बाघ की सक्रीयता देखी जा रही है। वन विभाग व प्रशासन की टीम प्रयासो में जुटी है। लेकिन जब तक इस दिशा में कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगती, हमें विशेष रुप से सतर्कता बरतनी होगी। उन्होंने ग्रामीणों से बाघ को लेकर किसी प्रकार की सूचना मिलने पर कंट्रोल रुप, वन विभाग, पुलिस व प्रशासन को दिए जाने की अपील भी की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: On the order of the District Magistrate Pauri news the holiday in the Anganwadi centers and schools of the tiger affected area extended till April 26 Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More