यूजीसी कानून की वापसी को सवर्ण शक्ति संगठन ने हल्द्वानी में महाआक्रोश रैली निकाल जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर शनिवार (आज ) हल्द्वानी में सवर्ण शक्ति संगठन ने महाआक्रोश रैली निकाल कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर सवर्ण समाज का शोषण करने का आरोप लगाया। रैली के बाद में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर डीएम ललित मोहन रयाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

सवर्ण शक्ति संगठन की महाआक्रोश रैली राम लीला मैदान से डीएम कार्यालय तक पहुंची, जिसका नेतृत्व सवर्ण संगठन के संयोजक प्रकाश हरबोला व सह संयोजक भुवन भट्ट ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

संयोजक प्रकाश हरबोला ने कहा कि सवर्ण संगठन अभी सरकार को केवल चेता रहा है।सवर्ण समाज के बच्चे यूजीसी कानून परेशान रहेंगे।सामान्य वर्ग के छात्रों को शोषण का शिकार होना पडेगा। इस कानून में केवल एससी एसटी ओबीसी छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जबकि सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए भेदभाव की खुली छूट दी गई है। कार्यक्रम संह सयोजक भुवन भट्ट ने कहा की स्वर्ण समाज को अब नींद से जागना चाहिए, बच्चों में भेदभाव वाला कानून हमें नहीं चाहिए। समानता के सिद्धांतों का उल्लंघन करते हुए यह जाति के आधार पर भेदभाव करते है। सामान्य वर्ग के लिए कोई अनिवार्य प्रावधान नहीं है। भुवन भट्ट ने कहा कि समाज को बांटने का काम और जाति भेदभाव को बढ़ाने के लिए यह काला कानून आया है।राजनीति वोट बैंक के खातिर कालाकानून को जगह दी गई है। इसका भरपूर विरोध करते हैं।ऐसे कानून को स्वीकार नहीं करेंगे। सवर्ण समाज शांत बैठा है। इसका मतलब यह नहीं कि वह बोलेगा नहीं। आने वाले समय में सवर्ण महासम्मेलन किया जाएगा। सवर्ण समाज सड़कों पर निकलेगा और अपने हक की आवाज को बुलंद करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

कार्यक्रम में तेज सिंह कार्की, तरुण वानखेडे, लाखन निगलटिया, सीमा बत्रा, ज्योति अवस्थी, प्रताप जोशी, अनिता जोशी, काजल खत्री, बबीता जोशी, प्रभा खनका, परमजीत कौर, सुरेंद्र नरूला, अमर सिंह ऐरी, कंचन रौतेला, पूरन भट्ट, दरबान सिंह, योगेश शर्मा, शेखर ऐरी, असिस्टेंट कमांडेंट आरपी सिंह, मनोज अग्रवाल, योगेंद्र भट्ट, हर्षवर्धन पांडे, कैलाश जोशी, जीवन कार्की, सुरेंद्र नेगी, प्रमोद पंत, गोपाल भट्ट, राजेंद्र गुप्ता, मनोज जोशी, रवि जोशी, गौरव तिवारी, योगेंद्र बिष्ट, कीर्ति तिवारी, मदन मोहन जोशी, नारायण सिंह बिष्ट, नवीन भट्ट, प्रमोद तोलिया, जगत सिंह बिष्ट, आशुतोष पंत, राजू जीना, रवि जोशी आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: For the withdrawal of the UGC Act Haldwani news sent a memorandum to the President through the District Magistrate the upper caste power organization organized a massive protest rally the upper caste power organization organized a massive protest rally in Haldwani and sent a memorandum to the President through the District Magistrate uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन यूजीसी कानून की वापसी को सवर्ण शक्ति संगठन की महाआक्रोश रैली हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More