कांवड़ पर कार छूने पर कावड़ियों ने कार चालक को पीटने के साथ ही सड़क पर पलटाई कार, पुलिस ने आक्रोशित कांवड़ यात्रियों को कराया शांत

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

मंगलौर। गुड़ मंडी परिसर में विश्राम कर रहे कांवड़ यात्रियों की कांवड़ को एक कार छूकर निकल गई। इस बात से आक्रोशित कांवड़ यात्रियों ने कांवड़ खंडित करने के आरोप में कार चालक को पीटा। आक्रोशित भीड़ ने कार में जमकर तोड़फोड़ करते हुए कार को पलट दिया और आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह से आक्रोशित कांवड़ यात्रियों को शांत किया। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को दिल्ली के कांवड़ यात्रियों एक दल हरिद्वार से जल लेकर वापस जा रहा था। शाम करीब साढ़े तीन बजे कांवड़ यात्रियों का दल गुडमंडी परिसर में विश्राम कर रहा था। करीब साढ़े तीन बजे गुड़ मंडी से एक कार निकल रही थी। बैक करते समय कार सड़क पर रखी कांवड़ से छू गई। इस बात से आक्रोशित कांवड़ यात्रियों ने कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामें के साथ ही कार चालक को नीचे उतार लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह से कार सवार ब्यक्ति एवं महिला को बचा लिया। इसके बाद लाठी डंडाें बरसा कर कार में जमकर तोड़फोड़ की। यहीं नहीं कांवड़ियों की भीड़ ने कार को सड़क पर पलटाते हुए कार में आग लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन इससे पहले ही मंगलौर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में आग लगाने का प्रयास कर रहे कांवड़ यात्रियों को किसी तरह से रोका। भीड़ को उकसाने के मामले में एक व्यक्ति समेत दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस की सक्रियता के चलते बड़ा मामला होने से बच गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Kanwar passengers On touching the car at Kanwar the Kavadis thrashed the car driver as well as overturned the car on the road the police pacified the angry Kanwar passengers Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More