हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और श्री बालाजी ज्वेलर्स में डकैती डालने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी। जिसे अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बदमाश पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है। जबकि दूसरा बदमाशफरार होने में कामयाब रहा। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
पुलिस के अनुसार, घटना रविवार रात की है। जब पुलिस टीम बहादराबाद क्षेत्र में भेल तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए, दोनों को रोकने के लिए पुलिस टीम जैसे ही आगे बढ़ी वैसे ही बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया और धनौरी की तरफ भाग निकले। सूचना मिलते ही बहादराबाद, रानीपुर, ज्वालापुर सहित कई थानों की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस और सीआईयू की टीम ने बदमाशों का पीछा किया। बहादराबाद सेधनौरी जाते हुए फिर से बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के चेस्ट व अन्य जगह गोली जा लगी और वह नीचे गिर गया। जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फरार की तलाश में एक टीम ने देर रात तक तलाशी अभियान चलाया। जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ ज्वालापुर नताशा सिंह सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल हुआ।अस्पताल ले जाने पर उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।मौके पर बदमाश का जो सामान मिला है उसकी जांच चल रही है। मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाश का चेहरा डकैती की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश से मिलता जुलता है। अभी ये कहना जल्दबाजी होगा कि ये वही बदमाश हैं ।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉 रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित मौसम विज्ञान […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]