मुनस्यारी में उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र देहरादून के तत्वाधान में एक दिवसीय विज्ञान जागरुकता कार्यशाला आयोजित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


मुनस्यारी। उत्तराखंड सरकार की उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र देहरादून के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय विज्ञान जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नमजला, राउमावि रांथी तथा मुनस्यारी पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने भाग लेते हुए विज्ञान से संबंधित चित्रकला बनाकर विज्ञान के प्रति अपनी चेतना को जीवंत कर दिया।

सामाजिक संस्था सोसायटी फॉर एक्शन इन हिमालया द्वारा इन कार्यशालाओं का संचालन किया जा रहा है।बालिका इंटर कॉलेज नमजला में आयोजित कार्यशाला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर शैलजा ने विज्ञान आधारित जीवन शैली अपनाने पर बल दिया।उन्होंने बालिकाओं के भीतर होने वाले विकास पर वैज्ञानिक नजरिया से बच्चों को रूबरू कराते हुए कहा कि वैज्ञानिक विधि से ही स्वस्थ रहा जा सकता है। उन्होंने मासिक धर्म के बारे में बालिकाओं का ज्ञान वर्धन किया। डॉक्टर शैलजा ने बालिकाओं को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए। वैज्ञानिक चेतना ही समाज में अंधविश्वास को दूर कर सकती है। मुनस्यारी पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में आयोजित कार्यशाला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ गौरव कुमार ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान से ही मनुष्य का जीवन बचा सकता है। उन्होंने कहा कि बीमार ना होने के लिए हमको वैज्ञानिक आधार से अपने जीवन यापन करना पड़ता है। डां गौरव ने बच्चों से वैज्ञानिक चेतना विकसित करने के लिए विज्ञान का अध्ययन करने पर भी बल दिया। इस मौके पर धात संस्था द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना जौहर दिखाने वाली बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य गीता, शिक्षिका नीतू जोशी, हिमांशी मेहता, मनोज कुमार, स्टाफ नर्स सर्वमंगला पंत, भावना कार्की, ग्राम प्रधान जलथ दीपा देवी, ग्राम प्रधान दरकोट सावित्री पांगती, ग्राम प्रधान दरांती लवराज आर्य समेत कई लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Munsiyari news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कार के अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दंपती सहित बेटे की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता चमोली। गोपेश्वर-पोखरी रोड पर एक कार के अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से आग लगने में एक दंपती सहित बेटे की जलकर मौत हो गई, जबकि उनका दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें 👉  संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से दोष सिद्ध […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपा ने करी प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 9 प्रवक्ताओं की सूची जारी की गयी है। यह भी पढ़ें 👉  दीपावली की रात आतिशबाज़ी की चिंगारी से मंडी में […]

Read More
उत्तराखण्ड

अवैध हथियार और कच्ची शराब के साथ चोरगलिया पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देशों के तहत अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना चोरगलिया पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपा ने करी प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा जानकारी के […]

Read More