भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार के पलटने से एक ब्यक्ति की मौत के साथ छः लोग हुए घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। यहां दिल्ली से रानीखेत घूमने जा रहे लोगो की कार के भवाली–गरमपानी–अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने से पलटने पर एक व्यक्ति की मौत के साथ ही 6 लोग घायल हो गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात हल्द्वानी से रानीखेत को जा रही एक कार के ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक फेल होने से ड्राइवर कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस सड़क हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हुए हैं। गनीमत रही कि कार सड़क पर ही पलटी अगर कार खाई में गिरती तो जान माल का बड़ा नुकसान हो जाता। हादसे की सूचना ही पहुंची खैरना चौकी पुलिस ने 37 वर्षीय दिल्ली निवासी लक्ष्मण सिंह को अचेत अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से गरमपानी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में सितारगंज निवासी वाहन चालक 47 वर्षीय त्रिलोक सिंह, उनकी 35 वर्षीय पत्नी उमा बिष्ट, 16 वर्षीय पुत्र श्रेष्ठ, 13 वर्षीय पुत्र त्रिलोक, 30 वर्षीय निशा सिंह और 6 वर्षीय नियान सिंह घायल हुए हैं। सभी लोग परिवार सहित दिल्ली से रानीखेत घूमने के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Car of people going from Delhi to Ranikhet overturned on the road Car overturned due to brake failure nainital news One person died and six people were injured when a car overturned on Bhawali-Almora National Highway Six people were injured along with one death uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

धमकी देने वालों की खैर नहीं ! सीएम धामी का दो टूक—उत्तराखंड में कानून सर्वोपरि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था, परंपरा व रोमांच का संगम : देवीधुरा में 8 मिनट तक गूंजी ऐतिहासिक बग्वाल, CM धामी भी बने साक्षी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    देवीधुरा। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में […]

Read More
उत्तराखण्ड

रक्षा बंधन पर बहन को लेने निकले भाई की नगर निगम के कूड़ा वाहन की टक्कर से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में रक्षा बंधन के दिन दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल से शव उठाने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके […]

Read More