देर रात कार के खाई में गिरने से कार सवार एक की हुई मौत जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

टिहरी। यहां थत्यूड़ मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर देर रात कार के खाई में गिरने से दो भाइयों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ललोटना में एक विवाह समारोह से लौट रहे दो भाई गंभीर सिंह (53) और महावीर सिंह (48) की कार (UK09A2651) थत्यूड़-मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर पावर हाउस के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर थाना थत्यूड़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महावीर सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल उनके भाई गंभीर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। शनिवार को मृतक महावीर सिंह का पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Late night the car fell into a ditch One person in the car died while the other one was seriously injured after the car fell into a ditch late at night one person inside the car died while the other was seriously injured tehri news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More