थराली में नदी पार करने को बनी ट्रॉली से गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत   

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
कर्णप्रयाग। चमोली जिले के थराली में प्राणमति नदी पर बनी ट्रॉली से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यक्ति शुक्रवार सुबह गांव से बाजार आ रहा था। बताया जा रहा है ट्रॉली में पैर फंसने से व्यक्ति नीचे गिरा। पुलिस और आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।प्राणमति नदी पर बीते साल पुल बह गया था जिसके बाद यहां अस्थाई पुल बनाकर ग्रामीण आवाजाही कर रहे थे, लेकिन एक माह पूर्व की बारिश में यह अस्थाई पुल भी बह गया। इसके बाद लोनीवि ने दो दिन पूर्व यहां ट्रॉली लगाई थी। पुलिस थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतक व्यक्ति थराली गांव का है। जिसका नाम विनोद सिंह है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Karnaprayag News One person died after falling from a trolley meant to cross the river One person died after falling from a trolley meant to cross the river in Tharali Tharali News uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More