पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरने से कार सवार एक की हुई मौत जबकि तीन अन्य गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल । यहां घूमने जा रहे सैलानियों की कार रात के अंधेरे में नैना गांव से आगे गहरी खाई में गिरने से कार सवार एक ब्यक्ति की मौत हो गईं जबकि तीन लोग गंभीर घायल है। पुलिस ने त्वरित रेस्क्यू कर घायलों को हॉस्पिटल भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः 2बजे दिनांक डायल 112 से चौकी ज्योलीकोट में सूचना मिली कि एक गाड़ी नैना गांव से आगे गहरी खाई में गिर गई है तथा कॉलर अपना लोकेशन भी नहीं बता पा रहे हैं। सूचना पर तत्काल थाना तल्लीताल व चौकी ज्योलीकोट से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा मौके से घायलों को फायर सर्विस, एसडीआरएफ की मदद से 200 मीटर गहरी खाई से घायलों को ऊपर सड़क पर लाकर 108 (दो वाहन) की मदद से बी0डी0 पाण्डेय हॉस्पिटल मल्लीताल पहुंचाया। जिसमें उपचार के दौरान चिकित्सक द्वारा एक को मृत घोषित किया गया। रेस्क्यू करीब 3 घंटे चला। खाई में गिरे वाहन संख्या में UP25 DD 4750 (वैगन आर) गाड़ी थी जिसमें चार लोग सवार थे। सभी को बी0डी0 पाण्डेय हॉस्पिटल पहुंचाया। चारों व्यक्ति बरेली से नैनीताल घूमने आ रहे थे। घायलों में युवराज पुत्र कपिल निवासी सिटी सब्जी मंडी बरेली उम्र 17 वर्ष, पारस रस्तोगी पुत्र कैप्टन रस्तोगी निवासी बड़ा बाजार बड़ी भौनपुर उम्र 18 वर्ष, आलोक सक्सेना पुत्र ओमप्रकाश निवासी सिटी सब्जी मंडी बरेली उम्र 42 वर्ष(ड्राइवर) जबकि मौजूम पुत्र नमालूम निवासी बड़ा बाजार महौला खननू बरेली उम्र 26 वर्ष की मौत हो गईं। जिसमे अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  होली के दौरान तेज धूप और बढ़ती गर्मी की संभावना

इस दौरान पुलिस टीम में रमेश सिंह बोहरा थानाध्यक्ष तल्लीताल, उoनिo अविनाश मौर्य, उoनिo सतीश उपाध्याय, का0 मलकीत कंबोज, चनी राम, हो0गा0 मोहित कैड़ा, पी0आर0डी0 विपिन चंद्र के साथ ही राजस्व टीम, फायर सर्विस व एसडीआरफ़ व 108 टीम मौजूद रही।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news nainital news one rider died three others seriously injured Tourists' car fell into a deep ditch uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार का भंडाफोड़, प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  गदरपुर। यहां एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट, ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गदरपुर बाजार स्थित मेडिकल स्टोर ‘कुमार मेडिकल हॉल’ पर छापा मारा गया।छापेमारी के दौरान जीवन रक्षक दवाओं की आड़ में बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाएं मिली। पुलिस के मुताबिक इसे […]

Read More
उत्तराखण्ड

रोडवेज बस ने रौंदा दो युवकों को, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  काठगोदाम। यहां थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर रॉन्ग साइड से निकल रही रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि बस दोनों युवकों को रौंदते हुए डिवाइडर तक घसीट ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस काठगोदाम रोडवेज डिपो परिसर […]

Read More
उत्तराखण्ड

होली के दौरान तेज धूप और बढ़ती गर्मी की संभावना

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। इस बार रंगों का पर्व होली तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बीच मनाया जाएगा। उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक चटक धूप खिलने से दिन के समय गर्मी का अहसास बढ़ेगा।खासतौर पर मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्रीसेल्सियस तक की […]

Read More