आयुष चिकित्सालय में ओपीडी हुई शुरू, जिलाधिकारी के प्रयास से मिले 54 बैड एवं 54 बैडसाइड लॉकर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी।आयुष चिकित्सा पद्धति से उपचार कराने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है कि अब हल्द्वानी मिनी स्टेडियम के निकट आयुष चिकित्सालय में ओपीडी शुरू हो गयी है। जिलाधिकारी ने बताया कि आयुष चिकित्सालय निकट मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में ओपीडी प्रारम्भ होने के साथ ही वर्तमान में लगभग 40 से 50 रोगी ओपीडी हेतु प्रतिदिन आ रहे है। उन्होंने कहा कि जनपद नैनीताल कुमाऊ का प्रथम जनपद में जहां से आयुष चिकित्सा के द्वारा लोगो का ईजाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा शासन स्तर व स्थानीय स्तर से आयुष स्पेशलिस्ट डाक्टरों की तैनाती कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

जिला आयुष चिकित्साधिकारी डॉ एम एस गुंज्याल ने  बताया कि वर्ततान में आयुष चिकित्सालय में 54 बैड जिलाधिकारी के सहयोग से आवंटित किये गये है। प्रतिदिन ओपीडी में 40 से 50 मरीजो को चिकित्सा परामर्श प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में 10 शैय्या युक्त आयुष चिकित्सालय कसियालेख, धानाचुली, चौरलेख व वर्धाैं में निमार्ण कार्य प्रगति पर जल्द ही इन चिकित्सालयों को प्रारम्भ कर दिया जायेगा। भीमताल में आयुष कार्यालय एवं 10 बैड आयुष चिकित्सालय हेतु भूमि आवंटित कर दी गई है। रामनगर के लिए 10 शैय्या चिकित्सालय हेतु भूमि आवंटित हो चुकी है निमार्ण का प्रस्ताव शासन को प्रेषित कर दिया गया है। बीडी पाण्डे से डॉ काला एव डॉ के के पाण्डे पंचकर्म हेतु सप्ताह में दो दिन आयुष चिकित्सालय में रोगियों को देख रहे हैं। उन्होने कहा होम्योपैथिक से भी डाक्टर की व्यवस्था कर दी गई है। जनपद नैनीताल में 4 वैलनेस सेन्टर आयुष चिकित्साल के चल रहे है 9 वैलनेस सेन्टरों पर कार्य गतिमान है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 54 beds and 54 bedside lockers were found with the efforts of District Magistrate Haldwani news OPD started in Ayush Hospital Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More