ऑपरेशन चक्रव्यूह: 540 अपराधियों का चिठ्ठा तैयार, 49 अपराधियों ने छोड़ा उत्तराखंड  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शातिर अपराधियों पर पुलिस की नकेल कसने के लिए कुमाऊं भर में एक सप्ताह ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान चलाए रखा था। एक हफ्ते चला पुलिस का यह ऑपरेशन चक्रव्यूह में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस ऑपरेशन चक्रव्यूह से पता लगा कि कुमाउं में मौजूद कुल 540 शातिर अपराधियों में से 363 अपराधियों का सत्यापन कर लिया गया है। जिसमें से 38 अपराधी लापता है। जबकि 49 अपराधी उत्तराखंड को छोड़कर अन्य राज्यों में बस गए है। यह बात डीआईजी डा. नीलेश आनंद भरणे ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

शनिवार को डीआईजी कैंप कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए कुमाउं रेंज के डीआईजी डा. नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान की शुरूआत की गई थी। जिसका उद्देश्य केवल हिस्ट्रीशीटर, सक्रिय और पेशेवर अपराधी, गुंडे, ऐसे अपराधी जिन पर तीन से अधिक अभियोग पंजीकृत हो और यह पता लगाना कि वर्तमान में कितने जेल में और कितने बाहर हैं। डीआईजी भरणे ने बताया कि इस ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत प्रत्येक थाना क्षेत्र से तीन-तीन अपराधियों के नाम, पता व मोबाइल नंबर और फोटो एकत्र की गई थी। उन्होंने बताया कि कुमाऊं में कुल 540 अपराधी पंजीकृत हुए है। इनमें से यूएसनगर में 170, नैनीताल में 135, अल्मोडा में 70, बागेश्वर में 35, चंपावत में 40 और पिथौरागढ़ में 90 अपराधी हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुमाऊं में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कुमाउ से 540 अपराधियों में से कुल 363 अपराधियों को सत्यापित किए गए। जिसमें ऊधमसिंह नगर में 142, नैनीताल में 108, अल्मोड़ा में 56, बागेश्वर में 10, चम्पावत में 23 और पिथौरागढ़ में 24 हैं। उन्होंने बताया कि सत्यापन के दौरान यह सामने आया कि कुल 38 अपराधी अभी भी लापता हैं। जबकि 49 अपराधी अपना राज्य छोड़कर अन्य राज्यों में बस गए है। उन्होंने बताया कि इसी के साथ 209 ऐसे अपराधी हैं जो मौजूदा वक्त में शांत रहकर और रोजी-रोटी के लिए रोजगार या नौकरी कर रहे हैं। जबकि चार का जिला बदर और 63 अपराधी जेल में सजा काट रहे है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 49 criminals left Uttarakhand Haldwani news nainital news Operation chakravyuh Operation Chakravyuh: Book of 540 criminals ready Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More