आपरेशन प्रहार : 12 बोर तमंचा व 17 जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशानुसार जनपद में अराजकता, हुड़दंग, नशे में वाहन चलाने वालों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ट्रैफिक को बड़ी राहत की उम्मीद, लालकुआं बाईपास और गोला पुल फोरलेन को एनएच की स्वीकृति

अभियान के दौरान चौकी मंगल पड़ाव, कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा रामलीला मैदान हल्द्वानी में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से अवैध 12 बोर तमंचा एवं कुल 17 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद कारतूसों में 13 कारतूस 12 बोर एवं 04 कारतूस 32 बोर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मन आज बहुत विचलित है… गिरजा शंकर जोशी का यूं चले जाना 

अवैध शस्त्र एवं कारतूस बरामद होने पर अभियुक्त को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में 3/23 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रावत का इस्तीफा बम ! ईडी विवाद के बीच कांग्रेस में बढ़ी हलचल 

गिरफ्तार अभियुक्त में पंकज बेलवाल पुत्र स्व. त्रिलोक बेलवाल निवासी लछमपुर चौराहा, गोलापार, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल है। 

अभियुक्त की गिरफ्तारी में पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की, चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव, हेड कांस्टेबल इसरार नवी,  कांस्टेबल धीरज कुमार, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 12 बोर तमंचा व 17 जिंदा कारतूस 12-bore pistol and 17 live cartridges accused in police custody crime news Devbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad Operation Prahar: Accused arrested with a 12-bore country-made pistol and 17 live cartridges; Uttarakhand News अभियुक्त पुलिस गिरफ्त में उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

रौब ऐसा कि खुद को बताया IB Officer… तलाशी ली तो खुल गया पूरा राज   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने सघन चेकिंग अभिया के दौरान खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का अधिकारी बताकर रौब दिखाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की कार पर लाल-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगा था। तलाशी के दौरान उसके पास से […]

Read More
उत्तराखण्ड

पेड़ से टकराकर खाई में गिरा डंपर, वाहन में फंसे चालक की दर्दनाक मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां रामनगर-रानीखेत मार्ग पर कुमेरिया और सौराल के बीच रविवार (आज) सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पहाड़ी की ओर जा गिरा और पेड़ से जा टकराया। हादसे में डंपर चालक वाहन और पेड़ के बीच बुरी तरह फंस […]

Read More
उत्तराखण्ड

थाने में मारपीट और 20 लाख के समझौते का आरोप, कोर्ट ने पुलिसकर्मियों पर FIR के दिए आदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड जुड़े एक मामले में कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून ने पूर्व प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर समेत पांच पुलिसकर्मियों और यशपाल तंवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने मामले की जांच सीओ […]

Read More