हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधों एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु कालाढूंगी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
दिनांक 13.07.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन व मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी, अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा अरुण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं अवैध शराब की रोकथाम के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान नये गांव से आगे बाजपुर-कालाढूंगी रोड एवं छोराजाली जाने वाले मार्ग पर कार्यवाही कर पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों बलकार सिंह पुत्र माला सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी मोहाली जंगल बेरिया दौलत, थाना केलाखेड़ा, जनपद ऊधमसिंहनगर को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब और अमरजीत सिंह पुत्र इंदर सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी थापा नगला, कोतवाली बाजपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर को 75 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत क्रमशः एफआईआर संख्या 79/2026 एवं 80/2026 पंजीकृत की गई है। अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस दौरान पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी, अपर उपनिरीक्षक तनवीर आलम, लेखराज सिंह, कांस्टेबल 634 मनोज द्विवेदी, 816 किशन नाथ, 905 अमनदीप सिंह एवं 147 स्वरूप सिंह सम्मिलित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]