देहरादून। उत्तराखण्ड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। चमोली में बारिश के साथ-साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। इस दौरान बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और औली में ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। बर्फबारी और बारिश से पूरे क्षेत्र में ठंडक बढ़ गई है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड में रविवार 12 अप्रैल तक बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।
आज बुधवार 8 अप्रैल को पूरे प्रदेश में ही बारिश होने की संभावना है, इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 7 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत सभी जिलों में बारिश हुई। इन जिलों में 3300 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी हुई। राज्य के शेष 8 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। अन्य पहाड़ी जिलों में भी 3300 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर बारिश का माहौलबना रहा। शनिवार 11 अप्रैल और रविवार 12 अप्रैल को भी मौसम का यही पैटर्न रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 1 से 2 दिन में उत्तराखंड में अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।उसके अगले 2 से 3 दिन में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की गयी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]