देहरादून। भले ही इस बार मैदानी इलाकों में मानसून की बारिश का आंकड़ा सामान्य है, लेकिन आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के छह जिलों में आज भारी बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पिथौरागढ़, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा देहरादून, नैनीताल, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। हरिद्वार में शनिवार को करीब डेढ़ घंटे की बारिश से शहर में कई स्थानों पर जल भराव हो गया। खड़खड़ी सूखी नदी रपटे पर पार्क की गई छह लग्जरी कारें पानी के तेज बहाव में बहकर गंगा में पहुंच गईं। हरकी पैड़ी के सामने से बहते हुए आगे निकल गईं। कांगड़ा घाट से लेकर डाक कोठी से पहले तक पुलों के बीच कारें फंसी रहीं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]