चारधाम यात्रा में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


पौङी। चारधाम यात्रा की ड्यूटी न करने वाले डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ पर स्वास्थ्य विभाग ने वेतन रोकने की कार्रवाई की है। सीएमओ पौड़ी डॉ. प्रवीण कुमार ने ड्यूटी ज्वाइन न करने वाले डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ का मई महीने का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 


सचिव स्वास्थ्य राधिका झा ने भी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। सचिव के निर्देश पर सीएमओ पौड़ी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। विभाग की ओर से चारधाम यात्रा में 15-15 दिनों के रोटेशन पर ड्यूटी लगाई है लेकिन कई डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से चल रही है। यात्रा मार्गों पर आने वाले सभी अस्पतालों में डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ तैनात कर दिए गए हैं। यात्रा ड्यूटी में कोताही बरतने वाले डॉक्टरों व पैैरामेडिकल स्टाफ के खिलाफ विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chardham yatra news Pauri gadwal news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More