उत्तराखण्ड पुलिस में प्रांतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी हुए हैं। तबादला सूची में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और टिहरी समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं।

आदेश के अनुसार प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर भेजा गया है। स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज कत्याल को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल के पद से हटाकर उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर बनाया गया है। उत्तम सिंह नेगी को अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर से अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गिरिजा शंकर जोशी के निधन के बाद अहमद नदीम संभालेंगे जिला सूचना अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार 

हरबंस सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल बनाया गया है। शेखर चंद्र सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक देहात हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून की जिम्मेदारी मिली है। अनुषा बडोला को अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ऊधमसिंह नगर भेजा गया है।अमित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  थाने में मारपीट और 20 लाख के समझौते का आरोप, कोर्ट ने पुलिसकर्मियों पर FIR के दिए आदेश 

राजेश कुमार भट्ट को पुलिस अधीक्षक सतर्कता, उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। मिथिलेश कुमार सिंह को उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी से पुलिस अधीक्षक सतर्कता, उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल बनाया गया है। वहीं, अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण और दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा : सगाई से नाराज पूर्व प्रेमिका ने ही पांच लाख की सुपारी देकर कराया हमला  

सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 12 अधिकारियों के स्थानांतरण dehradun news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad orders for new postings.  उत्तराखण्ड न्यूज Orders issued for the transfer and new posting of 12 Provincial Police Service officers in the Uttarakhand Police; Uttarakhand News Provincial Police Service Transfer news transfer of 12 officers uttarakhand police उत्तराखण्ड पुलिस देहरादून न्यूज नई तैनाती के आदेश प्रांतीय पुलिस सेवा स्थानांतरण न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

गिरिजा शंकर जोशी के निधन के बाद अहमद नदीम संभालेंगे जिला सूचना अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। जिला सूचना अधिकारी नैनीताल के पद पर अहमद नदीम को सूचना अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  ज्ञात हो कि 12 सितंबर को जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। अब विभाग ने अहमद […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर बाइक मैकेनिक की करी हत्या

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के शांतरशाह मार्ग पर दो अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर बाइक मैकेनिक की हत्या कर दी। मैकेनिक की दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मौके से कारतूस के कई खोखे बरामद किए हैं। खबर लिखे जाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक आयोजित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष प्रो. बी.के. अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में एसोसिएशन के संगठनात्मक विस्तार, सदस्यों के सम्मान, आगामी कार्यक्रमों, सामाजिक गतिविधियों तथा संगठन को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत […]

Read More