कामरेड आनंदी जोशी की याद में “स्मृति सभा” का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
लालकुआं।कामरेड आनंदी जोशी की याद में उनके बिंदुखत्ता स्थित निवास स्थान के प्रांगण में “स्मृति सभा” का आयोजन किया गया, जिनका 92 वर्ष में 10 मई को उनका निधन हो गया था।
 
भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य संजय शर्मा ने कहा कि, कामरेड आनंदी जोशी जैसी अनगिनत महिलाओं के संघर्ष और समर्पण की वज़ह से बिंदुखत्ता सत्ता के हर दमन के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ते हुए खड़ा रहा। कामरेड आनंदी जोशी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि बिंदुखत्ता राजस्व गांव के मुद्दे पर भाजपा सरकार के झूठ को सामने लाते हुए जनता को संगठित कर आंदोलन तेज किया जाए। पूर्व राज्य सचिव राजेन्द्र प्रथोली ने कहा कि, कामरेड आनंदी जोशी बिंदुखत्ता आंदोलन के शुरुआती दौर से लेकर सभी आंदोलनों में हमेशा सक्रियता से भागीदारी करने वाले साथियों में शामिल रहीं। आज सरकार द्वारा बड़े पूंजीपतियों को दी जा रही प्राकृतिक संसाधनों की लूट की छूट के खिलाफ नए संघर्षों की जरूरत है ऐसे में कामरेड आनंदी जोशी जैसी कामरेड हमेशा याद आयेंगी। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ‘ऐपवा’ की वरिष्ठ नेता विद्या रजवार ने उनके साथ अपने संघर्ष के दौर को याद करते हुए कहा कि, आनंदी जी सदैव सहज, सरल रहते हुए जनता के बीच काम करते हुए उनको संगठित करने का कार्य करती रहीं। 
 
स्मृति सभा में भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य संजय शर्मा, पूर्व राज्य सचिव राजेन्द्र प्रथोली, ऐपवा की वरिष्ठ नेता विद्या रजवार, गिरिजा पाठक, बहादुर सिंह जंगी, आनंद सिंह नेगी, डॉ कैलाश पाण्डेय, के के बोरा, विमला रौथाण, किशन बघरी,एडवोकेट कैलाश जोशी, एडवोकेट दुर्गा सिंह मेहता, एडवोकेट अमनदीप कौर, प्रकाश फुलोरिया, भुवन जोशी, पुष्कर दुबड़िया, आनंद सिंह सिजवाली, ललित मटियाली, बिंदुखत्ता व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रभात पाल, बिशन दत्त जोशी, निर्मला शाही, बसंती बिष्ट, सरिता जंगी, मुन्नी देवी, कमलापति जोशी, धीरज कुमार, अंबा दत्त बसखेती, ललित जोशी, कमल जोशी, अनीता अन्ना, त्रिलोक राम, हरीश भंडारी, हेमा जोशी, रेखा, दिनेश जोशी, जगदीश जोशी, प्रवीण दानू समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: "Smriti Sabha" organized "Smriti Sabha" organized in the memory of Comrade Anandi Joshi "स्मृति सभा" का आयोजन Comrade Anandi Joshi lalkuan news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कामरेड आनंदी जोशी लालकुआं न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More