खबर सच है संवाददाता
रामनगर। ढिकुली मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के वक्त बस में सवार दर्जनों यात्रियों में से पांच यात्री मामूली रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ढिकुली के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। राहत व बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया। हादसे में पांच यात्री मामूली रूप से घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
स्थानीय लोगों और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क पर फिसलन या बस में तकनीकी खराबी इसकी वजह हो सकती है।




