बकरीद को लेकर लालकुआं कोतवाली परिसर में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

लालकुआं। आगामी त्यौहार बकरीद को लेकर लालकुआं कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई जिसमें तहसीलदार मनीषा बिष्ट और पुलिस क्षेत्राधिकार संगीता के अलावा कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान पीस कमेटी बैठक में पहुंचे लोगों से बकरीद को लेकर होने वाली समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें कुर्बानी के दौरान होने वाले बेस्ट मटेरियल के निस्तारण पर भी चर्चा की गई। जिसमें तय किया गया कि कोई भी व्यक्ति कुर्बानी के दौरान वेस्ट मटेरियल को खुद ही डिस्ट्रॉय करेगा इसके अलावा नाली इत्यादि जगहों में खून भी न बहे, इसका भी विशेष ख्याल रखा जाएगा। वहीं लोगों ने त्योहार को लेकर विद्युत सप्लाई और पेयजल सप्लाई की समस्या को अधिकारियों को समक्ष रखा जिसमें तय किया गया कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि त्यौहार में किसी प्रकार की बाधा ना पढ़ सके।

यह भी पढ़ें 👉  आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने बताया कि बकरीद त्यौहार को लेकर यहां सभी लोगों के साथ बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी लोगों से सहयोग की अपील की गई है। पुलिस क्षेत्राधिकार संगीता ने कहा कि सभी लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की गई है। इसके अलावा पुलिस व्यवस्था पूर्ण रूप से चाक चौबंद रहेगी और किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए एक्स्ट्रा फोर्स भी तैनात की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

बैठक में मुख्य रूप से तहसीलदार मनीषा बिष्ट, पुलिस क्षेत्राधिकार संगीता, कोतवाल दिनेश चंद्र फर्त्याल, वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल, व्यापार मंडल के नेता संजय जोशी, निवर्तमान सभासद दीपक बत्रा, नासिर खान, इस्तखार अंसारी, विनोद श्रीवास्तव, फिरोज खान, हाजी अयूब अली, गीता शर्मा, सरदार हरबंस सिंह, मजाहिर खान, मीना रावत, विनोद पाण्डे, कौसर खान, अनीस अहमद सहित तमाम क्षेत्रवासी, अधिकारीगण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news Peace Committee meeting held in Lalkuan Kotwali premises regarding Bakrid Peace Committee meeting on Bakrid Police Jurisdiction Sangeeta and Tehsildar Manisha Bisht were present uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More