पेंशनर अपने पेंशन सम्बन्धित कोई भी डिटेल फोन या व्हाट्सप पर साझा ना करें – मुख्य कोषाधिकारी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। मुख्यकोषाधिकारी दिनेश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के समस्त पेंशनरों को सूचित करना है कि वर्तमान में साईबर ठग कोषागार के अधिकारी एवं कर्मचारी बनकर पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में कॉल कर उनसे डाटा मांग रहें हैं।

डाटा प्राप्त होने पर पेंशनरों के खाते से धनराशि निकाल कर पेंशनरों को चपत लगा रहें हैं। राणा ने बताया कि विगत दिनों इस प्रकार की घटना कोषागार हल्द्वानी में घटित हो चुकी हैं, जिसमें साईबर ठग द्वारा स्वंय को कोषाधिकारी बताकर पेंशनर को फोन किया तथा उनके व्हाट्सप पर एक फार्म भेजा व पेंशनर से फार्म भरवाकर पेंशनर की पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के तुरन्त बाद पेंशनर के खातें से 10.5 लाख अवैध तरीके से हड़प लिये गये। मुख्य कोषाधिकारी ने समस्त पेंशनरों से अपील की है कि पेंशनर अपने पेंशन सम्बन्धित कोई भी डिटेल फोन पर या व्हाट्सप पर किसी से भी साझा ना करें। उन्होंने कहा कि कोषागार द्वारा पेंशनरों से कोई भी सूचना फोन पर या व्हाट्सप पर नहीं मांगी जाती है। अगर इस प्रकार की कोई भी कॉल या मैसेज प्राप्त होता है तो इसके बारे में मुख्य कोषाधिकारी नैनीताल के 9997917888, कोषाधिकारी हल्द्वानी 9917612951, उप-कोषाधिकारी कालाढूंगी 9997208445, रामनगर 9012373850, धारी 8057646269, कोश्याकुटौली 8077391937 व बेतालघाट 9528202775 सम्पर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Pensioners should not share any details related to their pension on phone or WhatsApp - Chief Treasury Officer Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

डीएम की बैठक में फीस का मुद्दा गरमाया, लेकिन अभिभावकों के हाथ अब भी खाली    

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भीमताल। निजी विद्यालयों की फीस वसूली को लेकर प्रशासन की सख्ती के दावे के बीच जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भीमताल में जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में लिए जा रहे शुल्क, लंबित शिकायतों और उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। करीब 200 लोगों ने राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

रफ्तार का कहर : दो महिलाओं को कार ने कुचला, गर्भवती महिला की मौत दूसरी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कैनाल रोड पर हुआ। बताया जा […]

Read More