भाजपा-कांग्रेस से आजिज आ चुकी जनता अब सपा को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही – शुएब

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। सपा प्रत्याशी शुएब अहमद ने हल्द्वानी विधानसभा के कई क्षेत्रों में जनसम्पर्क एवं नुक्कड़ सभा कर जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। 

सपा प्रत्याशी ने कहा कि, जनता गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रही है। भाजपा व कांग्रेस पार्टी को जन सरोकार से कोई वास्ता नहीं है। भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई के बोझ तले दबा दिया है। बेरोजगारी चरम पर है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी हैं। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। यही हाल पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में भी रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता में आई, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उसने जनता को बुरे से बुरे दिन दिखा दिए हैं। उनका कहना था कि भाजपा व कांग्रेस ने प्रदेश में बारी-बारी राज किया, लेकिन यहां के लोगों के बजाय खुद के बारे में सोचा। जिसके चलते आज पलायन के चलते पहाड़ पूरी तरह खाली हो गए हैं। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। बेरोजगारों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रोजगार की तलाश में युवा दर-दर भटकने को मजबूर हैं। सपा प्रत्याशी शुएब ने कहा कि इन राजनीतिक दलों से अब जनता आजिज आ चुकी है और वह सपा को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार में BJP को बड़ा झटका ! 31 साल पुराना रिश्ता टूटा, दिग्गज भुवनेश खर्कवाल ने थामा कांग्रेस का हाथ

रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काठगोदाम, इंदिरा नगर, पप्पू का बगीचा, मोहम्मदी चौक, नई बस्ती आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर के लोगों से शोएब अहमद के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जन संपर्क करते समय जुनेद मिकरानी के साथ सिकंदर, बबलू भाई, बाबू भाई, माहिर, महानगर अध्यक्ष अख्तर अली, जुनेद मिकरानी, शकील मिकरानी, मुशीर नवाब, आदिल मिकरानी, सलमान खान, नोमान उर्फ गोलू, हैदर सहित आदि समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ट्रैफिक को बड़ी राहत की उम्मीद, लालकुआं बाईपास और गोला पुल फोरलेन को एनएच की स्वीकृति

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। नैनीताल जिले में यातायात के दबाव को कम करने और जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था की डुबकी बनी आखिरी स्नान, तप्त कुंड में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  चमोली। बदरीनाथ धाम में शुक्रवार (आज) तड़के प्रसिद्ध तप्त कुंड में स्नान कर रहीं राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला तीर्थ यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों महिलाएं कुंड में स्नान के दौरान बेहोश हो गईं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

छोटा हाथी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। मोतीनगर क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ‘छोटा हाथी’ वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर […]

Read More