कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

लखनऊ।  लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता को लेकर एफआईआर दर्ज करने वाली याचिका खारिज करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है।

अदालत ने आठ दिन तक चली याचिका पर लगातार सुनवाई के बाद याचिका को समय की बर्बादी बताते हुए खारिज कर दिया। याचिका में राहुलगांधी को ब्रिटिश नागरिक बताते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई थी। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा -  प्रमोद तिवारी  

लखनऊ के एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश आलोक वर्मा ने आठ  दिनों तक चली सुनवाई के बाद याचिका खारिज कर दी। कर्नाटक के एस विग्नेश शिशिर ने कांग्रेस नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी पर रायबरेली की एमपी एमएलए कोर्ट में याचिका दायर की थी। शिकायतकर्ता की याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने बीते 17 दिसंबर को मामला लखनऊ कोर्ट ट्रांसफर कर दिया था। लखनऊ की एमपी एमएलए कोर्ट में पांच जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक लगातार सुनवाई के बाद ऑर्डर रिजर्व कर लिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

याचिकाकर्ता का कहना है इस मामले में क्रिमिनल अपील की जाएगी, जहां पर राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक होने और ब्रिटिश नागरिकता को छिपाकर चुनाव लड़ने के आपराधिक कृत्य पर अदालत को अवगत कराएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress MP Rahul Gandhi court news Petition challenging citizenship dismissed Petition challenging Congress MP Rahul Gandhi's citizenship dismissed uttar pradesh news उत्तर प्रदेश न्यूज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोर्ट न्यूज नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा –  प्रमोद तिवारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लखनऊ। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा चुनाव आयोग के रहते कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं है।तिवारी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को सिर्फ पद […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More