लखनऊ। यहां विभव खंड गोमती नगर में प्रेमावतार युगदृष्टा, विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने रविवार (आज) उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज संपूर्ण विश्व में संभावित युद्ध की आशंकाओं में हर ओर भय आशंका व असुरक्षा की भावना को पैदा कर दिया है। ऐसे में हम सभी को समस्त प्रकार के मतभेदों व संकीर्णताओं को त्याग कर आपसी प्रेम,सद्भाव, एकता व सौहार्द को बढ़ावा देना चाहिए। विभिन्न देशों की अपना अपना वर्चस्व स्थापित करने की अत्यधिक महत्वाकांक्षा ने मानव व समाज के हित को तिलांजलि दे दी है। नैतिकता, मानवता व राष्ट्रीयता का निरंतर हो रहा ह्रास चिंता का विषय है। आज धर्म के अनुष्ठान बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन धर्म का आचरण अपेक्षाकृत उतना नहीं बढ़ा। कथा, प्रवचन, यज्ञ, तीर्थयात्रा, पूजा पाठ इत्यादि धर्म के अनुष्ठान हैं जबकि धर्म मात्र अनुष्ठान का नहीं बल्कि आचरण का विषय है। जीवन का अभिन्न अंग बन जाए धर्म। हर क्रियाकलाप में उतर जाए धर्म। तो समाज में व्याप्त बुराइयां, कुरीतियाँ व कमियां व दोष हमारे जीवन में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
दुख का विषय है कि आज धर्म के लिए लोग लड़ने को तैयार हैं, मारने को तैयार हैं लेकिन धर्म को मानने को तैयार नहीं है।हम अपने अधिकारों के लिए जागरूक हुए हैं लेकिन समाज व राष्ट्र के लिए हमारा कोई कर्तव्य भी है उसका हमें एहसास नहीं है। अधिकार के लिए जागरूक होना कोई बुरी बात नहीं है व अधिकार प्राप्ति के लिए गलत प्रयास तोड़फोड़, राष्ट्रीय संपत्ति को क्षति पहुंचाना, लोगों को पीड़ित करना उचित नहीं ठहराया जा सकता।
महाराज श्री ने कहा कि समाज व राष्ट्र के सामने अनेक प्रकार की ज्वलंत व जटिल समस्याएं हैं उनका राजनीतिकरण ना करके आपसी प्रेम, मेलजोल व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सुलझाने का प्रयास करें। भारत जैसे पवित्र राष्ट्र में जहां परमात्मा भी अवतार लेकर श्री राम व श्री कृष्ण इत्यादि रूपों में गाय की सेवा व पूजा करके महिमा प्रतिष्ठित करें उस राष्ट्र में गायों की दुर्दशा व हत्या निंदनीय व जघन्य अपराध है। जिस देश में वर्ष में दो बार नवरात्रि व विभिन्न मांगलिक अवसरों पर कन्या पूजन किया जाता है वहां कन्या भ्रूण जैसी अपराध निंदनीय है।घटता हुआ लिंग अनुपात चिंताजनक है।हम पुत्र को रत्न समझे मेरा कोई विरोध नहीं और कन्या को कांच ना समझे। वह भी अनमोल रत्न है। कन्या को भी योग्य शिक्षा दी जाए तो हमारी बेटियां भी किस क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ रही हैं । हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि होना चाहिए शेष सभी चीज बाद में।
उल्लेखनीय है कि श्री महाराज जी देश भर की हज़ारों मील की पद यात्रा करके लोगों को नदियों के प्रदूषण, गौहत्या व गायों की दुर्दशा, नशा, बुरे व्यसनों, ढोंग, पाखंड, अंधविश्वासों के विरुद्ध जागरूकता पैदा कर चुके हैं।सियोल ओलंपिक स्टेडियम सियोल दक्षिण कोरिया में आयोजित विश्व धर्म संसद व यूनिवर्सल पीस कांफ्रेंस जिसमें102 देशों के प्रतिनिधि, अनेक राष्ट्राध्यक्ष व सवा लाख लोग एकत्रित हुए उसमें भारत का प्रतिनिधित्व करके महाराज जी ने भारत का गौरव बढ़ाया। महाराज जी को बेस्ट स्पिरिचुअल लीडर ऑफ़ इण्डिया, इन्टरनेशनल बेस्ट स्पिरिचुअल लीडर इन हिन्दू मैथलॉजी, पर्यावरण रत्न, ब्रिटिश पार्लियामेंट के हाउस ऑफ़ कॉमंस में भारत गौरव व ताशकंद में इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड इन पीस एंड डिवोशन के अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। लाखों लोग शराबआदि बुरे व्यसनों को महाराज जी के संपर्क में त्याग चुके हैं व त्याग रहे हैं। एक दर्जन से अधिक भाषाओं के ज्ञाता व करोड़ों लोगों के पथ प्रदर्शक स्वामी हरि चैतन्य महाप्रभु कोई व्यवसायिक कथा वाचक नहीं बल्कि लोगों की भावनाओं के बल पर ही देश विदेश में जाते रहे हैं व जाते रहेंगे।लगभग सम्पूर्ण विश्व में महाराज जी धर्मप्रचारार्थ जाते रहे हैं। संपूर्ण भारत वर्ष की पदयात्रा करके व आज तक हर क्षेत्र में जाकर भारतीय अध्यात्म का डंका बजाते रहे हैं व जातेरहेंगे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता भदोही। यहां 6 साल की मासूम के साथ 58 वर्षीय अधेड़ कलयुगी दादा पर दुष्कर्म का आरोप लगा है।पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना उत्तर प्रदेश के भदोही जिले […]