फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखण्ड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। फणीन्द्रनाथ शर्मा प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन बने हैं। अजय कुमार के जाने के बाद से यह कुर्सी खाली थी। संगठन के स्तर पर फणीन्द्रनाथ शर्मा एक मंझे हुए नेता माने जाते हैं।पार्टी ने साल 2023 में बड़े बदलाव के तहत उन्हें हरियाणा की जिम्मेदारी दी थी, जबकि वहां के संगठन महामंत्री जी.आर. रविंद्र राजू को असम-त्रिपुरा का जिम्मा सौंपा गया था।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत की थीम पर दून कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

इससे पहले शर्मा खुद असम और त्रिपुरा में बतौर संगठन महामंत्री काम कर चुके थे। अब उनके कंधों पर उत्तराखंड की जिम्मेदारी है, जहां उन्हें न केवल संगठन की बारीकियों को समझना होगा, बल्कि पर्वतीय और मैदानी इलाकों के अलग-अलग राजनीतिक और सामाजिक मिजाज के हिसाब से रणनीति भी तय करनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  शक्तिफार्म में आज से तीन दिवसीय आंचल डेयरी मेला शुरू, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण

फणीन्द्रनाथ शर्मा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ एवं अनुभवी संगठनात्मक नेता हैं।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पृष्ठभूमि से आने वाले शर्मा संगठन शिल्प और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में कुशल माने जाते हैं।

भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न राज्यों के प्रदेश संगठन महामंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं। उन्होंने असम जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में पार्टी के विस्तार और संगठनात्मक मजबूती में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने हरियाणा भाजपा में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व संभाला, जहाँ चुनावी रणनीतियों और सदस्यता अभियानों को गति दी। संगठन और संघ के बीच समन्वय स्थापित करने तथा बूथ स्तर पर पार्टी को सक्रिय रखने में उनकी मुख्य भूमिका रहती है।

 

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की एकता के शिल्पकार सरदार पटेल और सशक्त भारत की प्रतीक इंदिरा गांधी को कांग्रेसजनों ने किया नमन 

 

 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report BJP Party News dehradun news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad Phanindranath Sharma becomes the new State General Secretary of Organization of Uttarakhand BJP political news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज भाजपा पार्टी न्यूज राजनीतिक समाचार

More Stories

उत्तराखण्ड

शक्तिफार्म में आज से तीन दिवसीय आंचल डेयरी मेला शुरू, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शक्तिफार्म। आंचल डेयरी के उत्पादों का स्वाद चखने, पशुपालन की नई तकनीकें जानने और स्थानीय संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलने जा रहा है। टैगोर नगर, शक्तिफार्म में आज 2 नवंबर से आंचल डेयरी का तीन दिवसीय मेला शुरू होगा, जो 4 नवंबर तक चलेगा। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

INDIA गठबंधन की मेगा रैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठी मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। यहां रामलीला मैदान में रविवार क INDIA गठबंधन की ओर से चुनाव में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में मेगा रैली आयोजित की गई। रैली के माध्यम से विपक्षी दलों ने अपनी एकजुटता और राजनीतिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग : डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान राख 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रविवार (आज) दोपहर एक कार सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गईं। आग सबसे पहले स्पेयर पार्ट्स स्टोर में लगी और देखते ही देखते पब्लिक लाउंज व बिलिंग काउंटर तक फैल गई। आग की चपेट में आने से सेंटर में रखा सोफा, फर्नीचर […]

Read More