पिथौरागढ़। 24 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर छात्र आंदोलन का समर्थन करने वाले पिथौरागढ़ पुलिस के सिपाही शेर सिंह को पुलिस विभाग ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
अनुशासनहीनता और उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई तत्काल प्रभाव से की गई है।
एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि विभागीय जांच में आरक्षी शेर सिंह का आचरण उत्तराखंड पुलिस अधिनियम, 2007 के तहत गंभीर दुराचार की श्रेणी में पाया गया। साथ ही यह उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली, 2002 के प्रावधानों का भी उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि पुलिस संगठन की गरिमा, अनुशासन और जनविश्वास बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी ।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता अल्मोड़ा। यहांफर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने वाले तीन शिक्षकों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। विभागीय जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद तीनों शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।अब शिक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। यहां तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता लालकुआं। भाकपा(माले) ने अपने संस्थापक सदस्य व पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कार्यालय में शोक व्यक्त किया। शोक सभा में राज्य कमेटी सदस्य आनंद नेगी ने बताया कि भाकपा-माले के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठतम नेता और […]