विराट हिन्दू सम्मेलन में सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता का संकल्प 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष पर शनिवार (आज) श्री चारधाम मंदिर लामाचौड़ में सकल सनातन समिति द्वारा विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन में सज्जन शक्ति को संगठित कर समाज को सकारात्मक दिशा देने का आवाह्न किया गया।
 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में देश भर में हिंदू सम्मेलन आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज श्री चारधाम मंदिर लामाचौड़ में चंदन सिंह किरौला के संयोजकत्व एवं डॉ छवि काण्डपाल के कुशल संचालन में संपन्न हुआ।
 
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत बाल प्रमुख डॉ शील निधि, मातृशक्ति के रूप डॉ शुभांगिनी, आध्यात्मिक गुरु सोमेश्वर यति महाराज, संत सीताराम बाबा व कथाकार कपिल देव रहे ।
 
मुख्य वक्ता डॉ शीलनिधि ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में डॉक्टर हेडगेवार ने संपूर्ण हिंदू समाज के संगठन के उद्देश्य से की गई थी। संघ ने विपरीत परिस्थितियों में भी हिन्दू समाज को संगठित करने के लिए  निरंतर कार्य किया है। कहा कि स्वदेशी विचार और भारतीय संस्कारों के माध्यम सेभारत को अग्रणी और विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता। भारत प्राचीन काल से ही हिंदू राष्ट्र है। उसे हिंदू राष्ट्र अलग से बनाने की आवश्यकता नहीं है। आज कुछ लोग हिन्दू समाज को जातियों में बांटकर तोड़ने का काम कर रहे हैं, जबकि  प्राचीन काल से ही वर्ण व्यवस्था व्यक्ति के जन्म के आधार पर न होकर कार्य के आधार  निर्धारित थी। प्रत्येक व्यक्ति के अन्दर वर्ण व्यवस्था विद्यमान है। जैसे-जैसे व्यक्ति के कार्यों के स्वरूप में परिवर्तन होता है उसी प्रकार वर्ण व्यवस्था भी परिवर्तित होती रहती है।
 
सोमेश्वर यदि महाराज ने बताया कि हमें अपनी मातृभूमि व अपने देश के प्राचीन गौरव को बचाने की आवश्यकता है, इसीलिए सभी हिंदुओं को संगठित रहने का आवाहन किया। डॉ शुभांगिनी ने कहा कि सनातन परंपरा व हिंदू धर्म के उत्थान के लिए हमें संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है।
 
हिन्दू सम्मेलन में आडर्न पब्लिक स्कूल,एमआईईटी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लामाचौड़ के छात्र-छात्राओं द्वारा नंदा राजजात यात्रा व  कुमाऊनी नृत्य, झोड़ा चांचरी की सुन्दर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान सामाजिक, चिकित्सा, सैन्य व प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सज्जन शक्ति कासम्मान भी किया गया।
 
कार्यक्रम में जिला प्रचारक जितेंद्र, नगर प्रचारक प्रभाकर, सहजिला बौद्धिक प्रमुख कमलेश, नगर प्रचार प्रमुख डॉ नवीन शर्मा, प्रमोद बोरा, तरुण सक्सेना, रवि कुरिया, गिरीश साही, कमलनयन जोशी, प्रताप बोरा, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, राज्यमंत्री सुरेश भट्ट, मनोज पाठक, राजेन्द्र विष्ट, नवीन भट्ट, रंजन शाह समेत सहित सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति एवं सनातनी जनमानस उपस्थित रहे। 
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Grand Hindu conference Haldwani news Resolution for cultural consciousness and social harmony Resolution for cultural consciousness and social harmony in the grand Hindu conference uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज विराट हिन्दू सम्मेलन सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता का संकल्प हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More