सीएम धामी के आमंत्रण पर 24 दिसम्बर को हल्द्वानी आएंगे पीएम मोदी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती है। देहरादून मेें पीएम नरेन्द्र मोदी की जनसभा के बाद अब पहली बार हल्द्वानी में जनसभा होने जा रही है। इससे पहले पीएम मोदी रुद्रपुर में अपनी रैली कर चुके है लेकिन हल्द्वानी मेें अभी तक उनकी कोई जनसभा या रैली नहीं हुई है। आगामी 24 दिसंबर को पीएम मोदी की जनसभा हल्द्वानी में होगी। यह बात खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही। सीएम धामी ने लोगों से हल्द्वानी आने के लिए आमंत्रण भी दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी खटीमा में महिला स्वयं सहायता समूहों के ऋण वितरण कार्यक्रम में कहा कि 24 दिसंबर को हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में आने का न्यौता दिया। देहरादून की तरह ही प्रधानमंत्री हल्द्वानी से भी हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर सौगात देंगे। 2025 में प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने में पीएम हर के लिए काम कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

हल्द्वानी कुमाऊं के जिलों का बड़ा केन्द्र हैं। ऐसे में राजनीतिक समीकरण साधने के लिए पहली बार पीएम मोदी की जनसभा हल्द्वानी में होने जा रही है। यहां से पहाड़ी जिले आसानी से कवर किये जा सकते है। इससे पहले 24 दिसंबर को हल्द्वानी या रुद्रपुर में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर असमंजस्य बना हुआ था लेकिन रविवार को सीएम धामी ने खटीमा कार्यक्रम में इसे स्पष्ट कर दिया कि जनसभा हल्द्वानी में होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More