ई-मेल के जरिए एक बार फिर बम विस्फोट की धमकी पर पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून/मसूरी। एक संदिग्ध ई-मेल के जरिए कई धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस,प्रशासन और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं तथा जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, नगर पालिका परिषद मसूरी और उप जिलाधिकारी कार्यालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक संदिग्ध मेल प्राप्त हुआ है। यह ई-मेल कथित तौर पर खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजा गया बताया जा रहा है।मेल में मसूरी नगरपालिका कार्यालय सहित देहरादून व दिल्ली के कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर विस्फोट करने की धमकी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  डंपर के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से डंपर सवार दो लोगो की मौत  

धमकी भरे ई-मेल में आपत्तिजनक और उकसाऊ भाषा का इस्तेमाल किया गया है। मसूरी नगर पालिका कार्यालय का विशेष उल्लेख होने के कारण स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। नगर पालिका परिसर और अन्य संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस की टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

मसूरी के कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि नगर पालिका से संबंधित एक ई-मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें बम विस्फोट की धमकी दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाए गए हैं और महत्वपूर्ण स्थलों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। ई-मेल की सत्यता और उसके स्रोत का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। साइबर विशेषज्ञों और संबंधित एजेंसियों की मदद से ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति या समूह की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि ई-मेल किस स्थान से भेजा गया और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है या नहीं। पुलिस साइबर सेल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर तकनीकी जांच में जुटी हुई है। जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। हालांकि, सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Dehradun/Mussoorie News Hindi News mountain news News of Khabar Sach Hai once again bomb blast threat Police/administration and security agencies alert Police/administration and security agencies alert once again on bomb blast threat through e-mail Suspicious e-mail uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक बार फिर बम विस्फोट की धमकी क्राइम न्यूज खबर सच है की खबर देहरादून/मसूरी न्यूज पहाड़ की खबर पुलिस/प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क संदिग्ध ई-मेल हिंदी खबर

More Stories

उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More
उत्तराखण्ड

न्यायालय के आदेश पर मुखानी पुलिस ने किया मादक पदार्थों का विनिष्टीकर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।    न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेशों के अनुपालन में, […]

Read More
उत्तराखण्ड

सफर हुआ आसान : लम्बे इंतजार के बाद रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून/रामनगर। लंबे इंतजार के बाद शनिवार (आज) रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो गई। इस नई रेल सेवा से कुमाऊं व गढ़वाल क्षेत्र के बीच संपर्क और आसान हो जाएगा। ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से, जबकि […]

Read More