कुख्यात अपराधी सुशील मूंछ पर पुलिस-प्रशासन का शिकंजा, 90 करोड़ की संपत्ति की कुर्की के आदेश 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

मुजफ्फरनगर। वेस्ट यूपी के साथ ही उत्तराखंड में भी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले कुख्यात सुशील मूंछ पर मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। एसएसपी ने बताया कि करीब एक साल पहले जमानत पर छूटने के बाद भूमिगत हुए सुशील मूंछ की लगभग 90 करोड़ की संपत्ति को डीएम के आदेश पर पुलिस ने कुर्क करना शुरू कर दिया है। दो दिन के अंदर 78.57 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली जाएगी, जबकि कुछ दिन पहले ही मूंछ के मामा के बेटे की 11 करोड़ की संपित्त जब्त की जा चुकी है।

प्रदेश सरकार द्वारा चिह्नित 69 माफिया की सूची में सुशील मूंछ भी शामिल है। शासन के आदेश पर मंगलवार को वेस्ट यूपी के कुख्यात सुशील मूंछ पर भी शिकंजा कस दिया गया। एसएसपी संजीव सुमन ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि सुशील मूंछ द्वारा अपराध से अवैध धन अर्जित कर अपने मामा के पुत्र, परिवार एवं सहयोगियों के नाम से खरीदी गई 78.57 करोड़ की संपत्ति को गैंगस्टर की धारा 14(1) तहत जब्त किया जा रहा है। ककरौली, बीवीपुर, बेहड़ा सादात संपत्ति है, जिसमें ककरौली स्थित स्कूल के नाम जमीन, स्कूल की बिल्डिंग, बाग, पेट्रोल पंप और कृषि भूमि शामिल हैं। कुख्यात मूंछ की 90 करोड़ रुपये की कीमत की कुल 15 संपत्तियां हैं। एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि अधिकतर संपत्तियां मूंछ ने रिश्तेदारों के नाम कर रखी हैं। जांच में सामने आया है कि एक व्यक्ति के कई-कई पैन कार्ड बनवाकर संपत्ति अटैच की गई थी। डीएम के आदेश पर जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दो दिन के अंदर कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। इससे पहले नौ जून को सुशील मूंछ के मामा के लड़के अनिल राठी और रिश्तेदारों के नाम अपराध से अर्जित की गई 11 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति जब्त की गई थी। इस तरह से 90 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति जब्त की जाएगी। सुशील मूंछ के खिलाफ हत्या, अपहरण, लूट, डकैती गैंगस्टर आदि के 49 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें अधिकांश मुकदमे यूपी और उत्तराखंड में दर्ज हैं। सुशील मूंछ फिलहाल जमानत पर सभी मुकदमों में बाहर है। वह किसी मामले में वांछित नहीं है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Criminal sushil munchh orders for attachment of property worth 90 crores Police-administration clamps down on notorious criminal Sushil Mooch up news

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

धर्म मात्र अनुष्ठान का नहीं अपितु आचरण का विषय है- स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    वर्चस्व की लड़ाई में आज हम मानवता भी खो बैठे हैं    लखनऊ। यहां विभव खंड गोमती नगर में प्रेमावतार युगदृष्टा, विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने रविवार (आज) उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]

Read More