कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को लेकर पुलिस प्रशासन ने करी विशेष यातायात व्यवस्था लागू

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के शनिवार को प्रस्तावित हल्द्वानी दौरे और रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है।

जनसभा के दौरान शहर में यातायात सुचारु बनाए रखने और आम लोगों को असुविधा से बचाने के उद्देश्य से विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से निर्धारित व्यवस्था का पालन करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का सहयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

यातायात योजना के अनुसार रामपुर रोड से आने वाले सभी वाहनों की पार्किंग एचएन इंटर कॉलेज में की जाएगी। वहीं बरेली रोड से आने वाले वाहनों को लक्ष्मी शिशु मंदिर, मंगलपड़ाव में खड़ा कराया जाएगा।

खटीमा और सितारगंज की ओर से आने वाले वाहनों के लिए गोलापार स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के फिटनेस सेंटर के सामने सड़क के बाईं ओर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को ठंडी सड़क (नहर मार्ग) और खालसा इंटर कॉलेज मैदान में पार्क कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

इसके अलावा कालाढूंगी और रामनगर की ओर से आने वाले वाहनों को जेल रोड तिराहे से होते हुए पर्वतीय उत्थान मंच और लगन गार्डन में खड़ा कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था का पालन करें, अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले मार्गों से बचें तथा किसी भी असुविधा से बचने के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। इससे जनसभा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी और आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News Haldwani news Hindi News National President Congress News from the hills News From the Pahad Police Administration Police administration implemented special traffic arrangements for the public meeting of the National President of Congress to be held at Ramlila Maidan public meeting to be held at Ramlila Maidan special traffic arrangements implemented uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More