हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ देहरादून की टीम ने बरेली से स्मैक लाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों बरेली से स्मैक लेकर देहरादून जा रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 167 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसकी कीमत 50 लाख आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
नगर पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला ने बताया कि शनिवार की देर रात बरेली से स्मैक तस्करी की सूचना मिलने पर एसटीएफ देहरादून की एएनटीएफ सेल इंस्पेक्टर नीरज चौधरी और श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा की अगुवाई में सयुंक्त टीम ने चिड़ियापुर के जंगल में आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया। चेकिंग के दौरान सयुंक्त टीम ने आजाद व संगीत निवासी मोथरावाला सपेरा बस्ती देहरादून को स्मैक तस्करी करते गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से कुल 167 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बरेली में स्मैक बेचने और देहरादून में नशे का धंधा करने वाले पैडलरों के नाम भी बताए हैं। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। आज रविवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]