पुलिस ने दिन-दहाड़े बंद घर में चोरी का खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर को उसके साथी  सहित किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। लालकुआं पुलिस ने दिन-दहाड़े बंद घर में चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर को उसके साथी गिरफ्तार कर साथी सहित गिरफ्तार  कर उनके कब्जे से सोने-चॉदी के जेवरात व अवैध तमंचा, कारतूस व बिना नम्बर मोटर साइकिल बरामद की है।

जानकारी के अनुसार लालकुआँ क्षेत्र अंतर्गत दिनांक18/06/2025 को वादी गीता जोशी निवासी बमेठा बंगर, हल्दुचौड़ द्वारा कोतवाली लालकुआँ में तहरीर दी गई थी कि अज्ञात चोरों द्वारा दिन में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए। इस पर थाना लालकुआँ में मु0अ0सं0 125/25, धारा 305(।)/331(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उप निरीक्षक शंकर नयाल, प्रभारी चौकी हल्दुचौड़ को सौंपी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआँ  दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण और 30 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई। दिनांक 01/07/2025 को अथक प्रयाद के उपरान्त 02 अभियुक्तों  नाहिद खान पुत्र ताहिर खान निवासी अलीखॅ मोहल्ला हाथा कोतवाली काशीपुर एवं नूरुद्दीन पुत्र अफसर आलम निवासी- कूचबिहार, काशीपुर को हल्दुचौड़ क्षेत्र में चोरी का माल बेचने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी गए जेवरात व एक देशी तमंचा व जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्तों के पास से एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

पुलिस जानकारी  के अनुसार अभियुक्त नाहिद खान एक शातिर एवं कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में कुल 16 अभियोग दर्ज हैं, जिनमें चोरी, शस्त्र अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की धाराएं शामिल हैं। पूर्व आपराधिक इतिहास के अनुसार अभियुक्त नाहिद खान पर मु0अ0सं0- 28/2020 धारा- 457/380/411 भा0द0वि0चालानी थाना बाजपुर, मु0अ0सं0- 143/22 धारा- 08/21/29 एनडीपीएस एक्ट- चालानी थाना काशीपुर, मु0अ0सं0- 54/2023 धारा- 457/ 380/411 भा0द0वि0- चालानी थाना दिनेशपुर,  मु0अ0सं0- 17/2016 धारा- 454/380 भा0द0वि0- चालानी थाना गदरपुर, मु0अ0सं0- 220/2024 धारा- 454/380 भा0द0वि0- चालानी थाना काशीपुर, मु0अ0सं0- 196/2024 धारा- 379/411 भा0द0वि0- चालानी थाना रामनगर,  मु0अ0सं0- 510/2023 धारा- 454/380/120 बी भा0द0वि0- चालानी थाना रामनगर,  मु0अ0सं0- 228/2019 धारा- 454/380/411 भा0द0वि0- चालानी थाना रूद्रपुर,  मु0अ0सं0- 189/2019 धारा- 454/ 380 /411 भा0द0वि0- चालानी थाना रूद्रपुर, मु0अ0सं0- 238/2019 धारा- 3/25 शस्त्र अधि0- चालानी थाना रूद्रपुर, मु0अ0सं0- 64 /2016 धारा- 02/3 गैंगस्टर एक्ट- चालानी थाना कुण्डा मु0अ0सं0- 132/25 धारा- 305(।)/ 331(4) ठछै – चालानी थाना- धामपुर बिजनोर उ0प्र0 समेत 04 अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने नाहिद खान से- 01 मंगलसूत्र (पीली धातु), 02 झुमके (पीली धातु), 02 पायल (सफेद धातु), 01 अवैध तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस (315 बोर) एवंनूरूद्दीन से 01 मंगलसूत्र (पीली धातु), 01 बिछुआ, बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

इस दौरान अभियुक्तों की गिरफ्तारी टीम में  उप निरिक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल दलीप कुमार, उमेश गिरी, मनीष कुमार,चन्द्रशेखर मल्होत्रा एवं कुबेर राणा सम्मिलित रहे। एसएसपी नैनीताल द्वारा टीम को 2,500 रु धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Police disclosed the theft in a closed house in broad daylight and arrested the history sheeter along with his accomplice uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पुलिस ने दिन-दहाड़े बंद घर में चोरी का किया खुलासा हल्द्वानी न्यूज हिस्ट्रीशीटर को उसके साथी  सहित किया गिरफ्तार

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More