गौशाला में छिपाया अवैध शराब का जखीरा के साथ ही पुलिस ने एक ‌तस्कर ‌को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

    

खबर सच है संवाददाता

बागेश्वर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस विशेष चौकसी बरत रही है। मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के हरसंभव प्रयास हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने गौशाला में छिपाया गया अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। साथ ही एक ‌तस्कर ‌को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सुंदर सिंह दानू पुत्र प्रताप सिंह दानू निवासी ग्राम कालो बदियाकोट थाना कपकोट के घर पर छापा मारा गया। जहां पुलिस को घर/गौशाला में रखी भारी मात्रा में कुल 26 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। जिसमें 4 पेटी बोतल XXX रम , 03 पेटी बोतल 8 PM बरमूडा रम, 03 पेटी हाफ बरमूडा रम, 02 पेटी क्वाटर बरमूडा रम कुल 12 पेटी अंग्रेजी शराब व 14 पेटी किंगफिशर बियर अवैध शराब 216 लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 1,43,239.20 के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के खिलाफ थाना कपकोट में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर उसका चालान कर दिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह प्रभारी एसओजी बागेश्वर, कांस्टेबल भुवन बोरा, (एसओजी) संतोष सिंह, (एएनटीएफ) आरक्षी रमेश सिंह (एएनटीएफ)- आरक्षी चालक राजेन्द्र कुमार, (एसओजी) आरक्षी भूपेश सिंह,(एलएमटी टीम) के अलावा आबकारी टीम से उपनिरीक्षक आरपी चौसाली, महिला आरक्षी रेखा आदि थे। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध जनपद बागेश्वर पुलिस का धर पकड़ अभियान निरन्तर जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bageshwar illegal liquor hidden in the cowshed Police arrested a smuggler Police arrested a smuggler along with the cache of illegal liquor hidden in the cowshed Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More