105 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। पुलिस ने 105 ग्राम स्मैक साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसके पास से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद हुआ है। 

बुधवार (आज) एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस कैनाल रोड जीएसटी भवन के पास वाहन चैक कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति हाइडिल पनचक्की की ओर से कैनाल रोड की तरफ पैदल आ रहा था। जिसके पीठ पर एक बैग टंगा था। पुलिस को देख वह रूक गया और फुटपाथ से नीचे उतरने लगा। पुलिस ने जब उसे आवाज लगाई तो वह तेजी से भागने लगा। ऐसे में पुलिस को उस पर शक हुआ और उसे पकड़ने के बाद उसका बैग चैक किया तो उसमें से करीब 105 ग्राम स्मैक निकली। 

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका नाम सग्गन पुत्र कमसर निवासी ग्राम ओझा बदांयु यूपी है। वह काफी समय से हल्द्वानी में रहकर कबाड़ का काम करता है। वह अपने ही गांव के रहने वाले फुकरान पुत्र इकबाल निवासी ओझा बदायू से स्मैक लेकर आया था। हल्द्वानी से वह टैम्पों में हाइडिल की ओर आ गया जहां से वह अंधेरा होते ही पहाड़ की ओर जाने की तैयारी में था। लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस ने 105 ग्राम स्मैक के साथ ही एक तराजू भी जब्त किया है। पुलिस उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Police arrested a smuggler with 105 grams of smack Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More