पुलिस ने 28 लाख रूपये की धोखाधड़ी के आरोपी युवक को राजस्थान से किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में उत्तर प्रदेश के एक युवक को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को पीएमजीएसवाई खंड लोनिवि कर्णप्रयाग के अपर सहायक अभियंता विपिन नौटियाल ने तहरीर दी कि उन्होंने दो माह पूर्व फेसबुक पर शेयर मार्केट से संबंधित विज्ञापन के नीचे दिये गए एक लिंक पर क्लिक किया।
जिसके उपरांत उन्हें बताया गया कि यह ग्रुप गौरव पोंडार ने अंतर्राष्ट्रीय स्टॉक प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभागिता सुदृढ़ करने के लिये उनके द्वारा शेयर मार्केट से सुझाव से लाभान्वित होने वाले लोगों की सहायता प्राप्त करने के लिये बनाया गया है। कुछ समय बाद अंकित सिंह नाम के एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें मैसेज करके बताया कि वे गौरव पोंडार के असिस्टेंट है और वे लोग बजाज फाइनेंशियल सिक्योरिटीज़ लिमिटेड में कार्यरत है तथा अपने 100
लाख से ज्यादा सदस्य होने की खुशी में अपने सदस्यों में 100 करोड़ रुपये वितरित कर रहा है, जिसमें पांच हजार रूपये से लेकर एक करोड़ तक प्राप्त कर सकते। इस स्कीम में भाग लेने के लिये वादी को बजाज ऐप का लिंक भेजकर रजिस्टर करने को कहा गया। फिर धनराशि जमा करने के नाम पर उनके साथ लगभग 28 लाख की धोखाधड़ी हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई और 23 वर्षीय आरोपी शशि कुमार पुत्र प्रवेंद्र कुमार निवासी 04/149 नगला पृथ्वीनाथ रामबाबू हरितवाली गली थाना शाहगंज उत्तर प्रदेश को दबिश देकर 10 अक्तूबर को इंद्रानगर थाना अटलबंध भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।जिसे ट्रांजिस्ट रिमांड प्राप्त कर शनिवार को जनपद चमोली लाया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया गया कि वह लोगों से ठगी करके अपने एक्सेस बैंक के खाते में धनराशि एकत्र करता था।आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई लक्ष्मी प्रसाद बिल्जवाण आदि थे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: arrested from Rajasthan Fraud of Rs 28 lakh Karnaprayag News Police arrested a youth accused of fraud Police arrested a youth accused of fraud of Rs 28 lakh from Rajasthan uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More