डांस फ्लोर पर तमंचे से हवाई फायर करने वाले युवक को पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। डांस फ्लोर पर डीजे की धुन के बीच तमंचे से हवाई फायर करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया  हैं। 

पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर छाने का नशा लिए युवाओं द्वारा रील्स के माध्यम से अवैध हथियारों को लहराने सम्बन्धित शिकायतों पर सख्ती से कार्यवाही कर आरोपी युवाओं को कानून के कठघरे में खड़ा करने के सम्बन्ध में एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर काम करते हुए पुलिस टीम ने शादी समारोह के दौरान डांस फ्लोर पर तमंचा लहराने व दबंगई दिखाकर हवाई फायर करने पर आरोपी युवक को तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ दबोचा। घटनाक्रम 25 जून को ग्राम रायपुर दरेड़ा में सम्पन्न एक शादी समारोह की है। टीम ने 27 जून को मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक को दबोचकर बरामदगी के आधार पर नियमानुसार आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पकड़ा गया अभियुक्त जातिराम पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम पीथपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 23 वर्ष का है। उसके पास से एक अवैध तंमचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि रील्स के लिए यूं अवैध हथियारों का इस्तेमाल समाज के लिए घातक है, युवा अपने भविष्य को बर्बाद करने से बचें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Police arrested a young man who fired in the air with a pistol on the dance floor with a pistol and cartridges Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंदिरा हृदयेश की विकास परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प, ‘हृदयेश सभागार’ जनता को समर्पित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देशीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया।₹25.50 लाख की लागत से तैयार इस सभागार को क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश का ऑरेंज अलर्ट : शनिवार (कल) 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 5 सितंबर 2026 को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित […]

Read More